IndVsPak Match: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट की टक्कर का रोमांच पूरी दुनिया में फेमस है। लोगों में भारत और पाकिस्तान के बीच खेल इतना प्रसिद्ध हैं की कई बार इसको लेकर अवकाश भी दिए जाते हैं। लेकिन पिछले कई सालों से ये जंग सिर्फ ICC टूर्नामेंट तक ही सीमित रह गई है। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वकार यूनुस का मानना है कि दोनों देशों के बीच रेगुलर क्रिकेट होना बेहद जरूरी है।
"पाकिस्तान को अच्छे क्रिकेटर क्यों नहीं मिल रहे"
वकार का तर्क है कि कम मैच होने से खिलाड़ियों को दबाव में खुद को साबित करने का मौका ही नहीं मिल पाता। शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच ज्यादा मैच होने चाहिए। जब आप 2-3 साल में सिर्फ एक मैच खेलते हो, तो आपको बेस्ट खिलाड़ियों का बेस्ट परफॉर्मेंस देखने को नहीं मिलता।"पाकिस्तान को अच्छे क्रिकेटर क्यों नहीं मिल रहे? वकार के मुताबिक, पाकिस्तानी क्रिकेट में क्वालिटी गिरने की एक बड़ी वजह टेस्ट क्रिकेट का कम खेलना है।
Also read: 'टेंपल डिवाइस' को लेकर चर्चा में शुभमन गिल, वजह के बारे में जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
"पाकिस्तान बहुत कम टेस्ट क्रिकेट खेलता है"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तान बहुत कम टेस्ट क्रिकेट खेलता है, यही वजह है कि अब पहले जैसे बेहतरीन खिलाड़ी तैयार नहीं हो पा रहे। अगर इस समस्या का हल निकल जाए तो पाकिस्तान क्रिकेट फिर से पटरी पर आ सकता है।"भारत के खिलाफ खेलने से कैसे सुधरेगा पाकिस्तान क्रिकेट?वकार मानते हैं कि भारत के खिलाफ ज्यादा हाई-प्रोफाइल मैच खेलने से पाकिस्तान की कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी। उसके बाद से दोनों टीमें सिर्फ ICC और ACC टूर्नामेंट में ही आमने-सामने आती हैं, जिससे राइवलरी का असली मजा और खिलाड़ियों का विकास दोनों अधूरा रह जाता है।