Iphone Mobile Updates: Apple का सबसे स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air है, जो मुकेश अंबानी समेत कई लोगों के पास है। अपनी स्लिम बॉडी वजह ये एप्पल का फोन में पॉपुलर है। इसकी थिकनेस 5.6mm की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Iphone Air 2 पर काम कर रही है, जिसमें बैंक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा।
आईफोन एयर को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में सितंबर महीने में उतारा था। इस साल सितंबर के इवेंट में कंपनी ने आईफोन एयर 2 को लॉन्च नहीं किया। एक रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iPhone Air 2 में कमाल का कैमरा दिया गया है। जिसमें दो सेंसर दिखाई देंगे।
कब लॉन्च होगा आइफोन एयर 2
बताया जा रहा है कि कंपनी अगले साल iPhone 18 और iPhone 18e के साथ iPhone एयर 2 को बाजार में उतार सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। बताया ये भी जा रहा है कि iPhone Air 2 में कई बदलाव देखे जा सकते हैं। फोन में जहां बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और डिस्प्ले भी 6.55 इंच तक का दिया जा सकता है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा।
कैसा होगा फोन का कैमरा
iPhone Air 2 के भीतर A20 सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा। जिसका इस्तेमाल iPhone 18 Pro सीरीज में किया जा चुका है। iPhone Duo में भी A20 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। iPhone Air 2 में डुएल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। जिसमें दोनों ही कैमरा सेंसर 48-48MP के होंगे। हालांकि, सेल्फी कैमरा को लेकर कुछ भी नहीं बताया गया है। साथ ही इसमें N2 वायरलेस चिपसेट और C2 का जूज किया जाएगा।
Also read: 7.40 लाख की SUV ने मारी बाजी, Brezza-Venue को पीछे छोड़ बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार