Temple Device: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से चर्चा में हैं। अमूमन एक क्रिकेटर अपने करियर को लेकर सुर्ख़ियों में रहता हैं। पर इस बार शुभमन गिल माथे से चिपके एक डिवाइस को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने जो डिवाइस अपने माथे पर लगाई हैं उसे टेम्पल डिवाइस कहते हैं। बता दें की भमन गिल इस समय भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं, वह वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। इसी वजह से गिल 4 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए पहले ही न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं।वहां उन्होंने भारतीय टी20 टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है। गिल का मकसद खुद को न्यूजीलैंड की ठंडी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के लिए तैयार करना है। वनडे सीरीज से पहले वह जमकर अभ्यास कर रहे हैं ताकि वहां की सीम और स्विंग होती पिचों पर खुद को ढाल सकें।
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रैक्टिस शुरू कर दी
टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। गिल ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान वह अपने दोस्त और टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के साथ मैदान पर रनिंग करते हुए भी नजर आए। उनके प्रैक्टिस के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।इसी बीच गिल के हाथ में बंधी एक खास डिवाइस ने सबका ध्यान खींच लिया। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर शुभमन गिल ने कौन सी डिवाइस पहनी है, उसका नाम क्या है, उसके क्या फायदे हैं और उसकी कीमत कितनी है।
Also read: इस क्रिकेटर ने 28 साल की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा, बांग्लादेश के खिलाफ खेला आखिरी मुकाबला
टेंपल एक एक्सपेरिमेंटल, नॉन-मेडिकल हेल्थ-टेक वियरेबल डिवाइस
टेंपल एक एक्सपेरिमेंटल, नॉन-मेडिकल हेल्थ-टेक वियरेबल डिवाइस है। इसे जोमैटो और Eternal के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने बनाया है। यह डिवाइस सिर के साइड में लगाई जाती है और दिमाग में ब्लड फ्लो और ब्रेन ऑक्सीजन को ट्रैक करती है।दिखने में यह छोटी, चमकदार और बीन्स के आकार की है। इसके बाहरी मटेरियल को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन माना जाता है कि इसे सोने, चांदी, टाइटेनियम, स्टेनलेस स्टील या जेड स्टोन से बनाया गया है। इस पर ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू और पर्पल फंक जैसी फिनिशिंग दी जाती है।इस वियरेबल का मकसद ब्रेन से जुड़े सिग्नल्स और बॉडी के स्ट्रेस को मॉनिटर करना है। यह एक्सरसाइज, रिकवरी, नींद और तनाव के असर को समझने में मदद करती है और बिना स्क्रीन के लगातार मॉनिटरिंग करती है।कीमत की बात करें तो यह हर देश में अलग-अलग है। भारत में इसकी कीमत को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स हैं, कोई इसे 85,000 रुपये बता रहा है तो कहीं इसकी कीमत 72 हजार से 1 लाख रुपये तक बताई जा रही है। इसी कीमत में इसका लाइफटाइम सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।