Tata Nexon: भारतीय ऑटो बाजार में इस वक्त SUV के ही चर्चे है। हर बार अपने नए सेगमेंट की वजह से SUV बिक्री की लिस्ट में नंबर 1 बनी रहती है। ये सिलसिला सितंबर 2026 को भी जारी रहा। दरअसल, सब-4 मीटर, मिनी, माइक्रो, कॉम्पैक्ट, मिड-साइज और फुल साइज के सेगमेंट की डिमांड इन दिनों बढ़ गई है। लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद सब-4 मीटर बनी हुई है। जिस वजह से SUV में टाटा नेक्सन ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत की हुई है।
Also read: 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी...OnePlus का नया फोन जल्द होगा भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए बेस्ट है ये स्मार्टफोन
ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने में 4 मीटर से छोटी SUV के सेगमेंट में जबरदस्त बिक्री हुई है। जिसमें टाटा नेक्सन ने 20,456 यूनिट की बिक्री दर्ज की और पहले नंबर पर पहुंची। यानी मारुति सुजुकी की फ्रांक्स, ब्रेजा डई की वेन्यू जैसी शानदार SUV इस रेस में पीछे रह गई।
बता दें, टाटा नेक्सन 14 मॉडल की कुल बिक्री करीब 1,27,613 यूनिट रही। यह पेट्रोल, डीजल, CNG और EV में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू होती है। जबकि टॉप वेरिएंट तक करीब 14.5 लाख रुपये तक जाती है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 29.41/32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 43.83/49 स्कोर दर्ज किया गया। छह एयरबैग, ESC, ISOFIX और अन्य सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। मजबूत बिल्ड, अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस और फीचर-पैक्ड केबिन भारतीय खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं।