Sale On Flipkart: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Flipkart पर एक बार फिर सेल शुरू होने जा रही है। इस दौरान ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर के साथ-साथ भारी डिस्कॉउंट भी देने की तैयारी है। खासकर फोन पर शानदार ऑफर मिलने वाले हैं।
Flipkart पर 28 अक्टूबर से इस सेल की शुरुआत होने वाली है। ऑनलाइन साइट पर कई सामानों पर भारी छूट मिल रही है लेकिन, अगर आप कीमत में ज्यादा फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो 12 हजार रुपए की रेंज में मिलने वाली इस ऑफर को देख सकते हैं।
स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर मिल रहा है। फोन की कीमत 19,999 रुपए है लेकिन, सेल के दौरान मात्र 13999 रुपए में उपलब्ध रहेगा। अगर आप बैंक ऑफर, तो इसकी कीमत घटाकर 12,749 रुपए हो जाती है। इसके अलावा फोन पर 10 हजार रुपए, फोन पर 10 हजार रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। हालांकि, एक्सचेंज क वैल्यू आपके पुराने फोन की हालात पर निर्भर करेगी।
कैसा है फोन का कैमरा
कैमरे की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में 50एमपी का रियर कैमरा मिलता है। इसकी मदद से आप अच्छी फोटों खींच सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कैसी है स्मार्टफोन की डिसप्ले
इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD डिस्प्ले मिलती है। इसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट भी दिया गया है। इसकी मदद से जब आप फोन पर वीडियो या मूवी देखते हैं, तो स्क्रीन पर चीजें ज्यादा स्मूद दिखाई देती है। वहीं, अगर आप फोन पर गेम खेलते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो 120Hz रेट की वजह से आपको स्मूद अनुभव मिलता है।
बैटरी भी खास फीचर से उपलब्ध
HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है। बड़ी बैटरी होने की वजह से सामान्य इस्तेमाल में फोन लंबे समय तक चल सकता है। हालांकि, बैटरी कितनी देर चलेगी, यह आपके इस्तेमाल और फोन की सेटिंग्स पर निर्भर है।
Also read: 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Tecno Spark 50S 5G, मिलेगा नया कैमरा डिजाइन और दो कलर ऑप्शन