Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा 4 लेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी का सफर होगा आसान

Haryana News:गुरुग्राम से झज्जर तक बनेगा 4 लेन हाईवे, दिल्ली-जयपुर और रेवाड़ी का सफर होगा आसान

Haryana News:हरियाणा में सड़क के नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कई रास्ते को टू लेन से फोर लेन किए जा रहे हैं। हरियाणा में नई फोर लेन सड़क बनने जा रही है। इसका डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है।

अब गुरुग्राम के बिलासपुर से झज्जर के कुलाना तक सड़क फोरलेन की जाएगी। बिलासपुर से कुलाना लगभग 26 किलोमीटर लंबी सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। जिससे दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे का सफर आसान हो जाएगा।

सरकार ने जारी किया फंड  

फोरलेन बनान के लिए जमीन अधिग्रहन का काम शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत पदौटी शहर में फ्लाईओवर बनाने के साथ ही हेली मंडी में मौजूदा टू लेन रेलवे ओवरब्रिज को चार लेन बनाया जाएगा। फोरलेन बन जाने से ट्रैफिक कम होगा। वाहनों की आवाजाही बढ़ेगी और आने-जाने में कम समय लगेगा। इस फोरलेन को बनाने के लिए सरकार की तरफ से 555.83 करोड़ रुपए का फंड दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने क्या कहा  

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा के अनुसार, बिलासपुर से कुलाना तर फोरलेन सड़क का विस्तार किया जाएगा। पदौदी शहर के फ्लाईओवर और हेली मंडी में रेलवे ओवरब्रिज को फोरलेन करने की योजना है। इस फोरलेन को नेशनल हाईवे की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके बनने से वाहन बिना किसी रुकावट के आवाजाही करेंगे। इससे आवाजाही में कम समय लगेगा। इस सड़क के अपग्रेड होने के आम लोगों के साथ व्यापारियों और किसानों को लाभ होगा। साथ ही गुरुग्राम और झज्जर के बीच आवाजाही आसान हो जाएगी।         

Also read: Haryana News:हरियाणा में बिजली निजीकरण पर ब्रेक, गुरुग्राम-नूंह में प्राइवेट कंपनी का लाइसेंस रद्द    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand Election 2027: UKD ने जारी की 16 प्रत्याशियों की पहली सूची, पिथौरागढ़ से काशी सिंह ऐरी को टिकट

Uttarakhand Election 2027: उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) ने चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए अपने 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

UP को मिलेगी पहली बुलेट ट्रेन, PM Modi ने उत्तरी कोरिडोर को दी मंजूरी, दिल्ली से काशी सिर्फ 3.5 घंटे में !

UP First Bullet Train: देश में बुलेट ट्रेन नेटवर्क को लेकर बड़ी खुशखबरी है। पीएम मोदी ने बुलेट ट्रेन के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यूपी को भी पहली बुलेट ट्रेन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। दावा है कि इस रूट के शुरू होने के बाद दिल्ली से बनारस का सफर सिर्फ 3.5 घंटे में पूरा होगा।

Uttarakhand News: CM पुष्कर सिंह धामी ने किया पुलिस के नए गौरव चिह्नों का अनावरण, 6 नवंबर को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में उत्तराखंड पुलिस के नए ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast