Toyota Fortuner: टोयाटा फॉर्च्यूनर का जल्द ही नया वर्जन लॉन्च होन वाला है। नए लुक के साथ कार 1 दिसंबर को विश्वरभर में खरीद के लिए उपलब्ध रहेगी। कंपनी इसको अफ्रीका में पेश करने जा रही है। भारत में कब तक लॉन्च होगी, इसकी तारीख अभी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि अगले साल तक नई फॉर्च्यूनर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस कार को लॉन्च करने से पहले अर्जेंटिना में स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं नई फॉर्च्यूनर में क्या-क्या होना वाला है खास
नई Fortuner का लुक होगा अलग
कार की ओवरऑल चमक-दमक पहले जैसा ही रहने वाला है। हालांकि, फ्रंट लुक नई हायलेक्स जैसा होगा। अर्जेंटिना और ब्राजिल में ये कार एसडब्ल्यू नाम से बेची जाएगी। लेटेस्ट स्पाई शॉर्ट्स में एसयूवी को शॉर्प लाइटिंह एलिमेंट्स और मेश स्टाइल ग्रिल के साथ स्पॉट किया गया है। ये ग्लोबल मार्केट में आने वाली हायलेक्स जैसा ही डिजाइन होगा।
सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी कार
इसके साथ ही नया इंफोटेनमेंट सिस्टम कंपनी दे सकती है। कार के सेफ्टी फीचर्स भी अपडेट कराए जाएंगे। इसमें ADAS पैकेज दिया जा सकता है। हायलेक्स के साथ-साथ ये कार टैकोमा से भी पार्ट शेयर करेगी। टैकोमा ग्लोबल मार्केट में आने वाली एक पिकअप गाड़ी है। कार के दूसरे फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। हालांकि, इसमें 2.8 लीटर का मौजूदा डीजल इंजन ही मिलेगा। बताया ये भी जा रहा है कि ऑटोमेटिक और मैन्युअल ट्रांसमिशन दोनों ऑफर दिया जाएगा।
Also read: Kal Ka Mausam 14 November: बंगाल की खाड़ी से पहाड़ों तक मौसम का डबल अटैक, 20 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी