David Warner Lashehs Out On CA: साल 2028 में हुए बॉल टेम्परिंग केस एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की किताब लॉन्च हो चुकी है। जिसमें कई खुलासे किए गए हैं। ख्वाजा ने बॉल टेम्परिंग को लेकर दावा किया था कि इसमें पूरी टीम शामिल थी।
उस्मान ख्वाजा की बातों को डेविड वॉर्नर ने आगे बढ़ाते हुए सही करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं ख्वाजा की बात से सहमत हूं, उन्होंने जो कहा है वह सही कहा है। अब एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सवाल पूछे हैं।
डेविड वार्नर का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सवाल
डेविड वॉर्नर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि जहां तक मुझे पता है, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साल 2028 की जांच में जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लायन से पूछताछ नहीं की थी। अगर यह सच है, तो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को कैसे पता था कि गेंदबाजों को इस बारे में कुछ पता नहीं था। डेविड वार्नर ने कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने शुरू से ही तय कर लिया था कि वह किसे दोषी करार देना चाहते थे। उन्होंने घटिया जांच और अपनी झूठी कहानी को बनाए रखना चाहते हैं कि गेंदबाजों को कुछ पता नहीं था। वह कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा
वॉर्नर के दावों के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमने पहले भी बताया है, शुरुआती जांच के समय सभी खिलाड़ियों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। इसके आठ साल बाद भी उनके पास नए सबूत सामने लाने का पूरा मौका था। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हमेशा हर खिलाड़ी और पूर्व खिलाड़ी के अधिकार का सम्मान किया है कि वह घटनाओं के बारे में अपना पक्ष रखें। हालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये नहीं बताया कि उन तीनों बॉलर से पूछताछ हुई या नहीं।
Also read: IPL Teams:क्या आईपीएल में शामिल होंगी दो नई टीम? BCCI ने दिया बड़ा बयान