14 November Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, इस वक्त देश में एक साथ दो सिस्टम सक्रिय है, जो कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर रहे है। एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है, जिसके असर से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। तो दूसरा उत्तर भारत में, जहां पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। इस दौरान हवा की स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा रही है। तो चलिए IMD से जाने कल 14 नवंबर 2026 शनिवार को मौसम कैसा रहेगा।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के लगभग 20 राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब,झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल है। इस राज्यों में आंधी-तेज हवाओं के साथ बारिश संभव है। इस दौरान 70-75KMPH की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी। साथ ही, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।
Also read: रेलवे में स्टेशन मास्टर के बंपर पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक; ऐसे करें अप्लाई
उत्तर भारत में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
IMD के अनुसार, उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। जिसकी वजह से पहाड़ी राज्यों पर खतरा मंडरा रहा है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के साथ सुबह के समय हल्की धुंध भी छाई रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।