Search KhabarFast

Press ESC to close

क्रिकेट के वो धुरंधर जिसने आस-पास नहीं था कोई! फिक्सिंग और विवादों की वजह से डूबा करियर

क्रिकेट के वो धुरंधर जिसने आस-पास नहीं था कोई! फिक्सिंग और विवादों की वजह से डूबा करियर

International Cricket Controversies: क्रिकेट की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस बार के टी20 विश्व कप में 20 टीमों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता में सबसे अहम रोल क्रिकेटरों का है। जो दर्शकों को चौंके-छक्कों और विकेट लेकर खुश कर देते हैं।

क्रिकेट की दुनिया में वर्तमान में लाखों क्रिकेटर करियर बनाने के लिए जूझ रहे हैं। हम आज आपको ऐसे ही क्रिकेटरों के नाम बताने जा रहे है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया को आकर्षित किया लेकिन, फिक्सिंग और विवादों के कारण करियर जल्द समाप्त हो गया।

मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को चारों खाने चीत कर देते थे। लॉड्स टेस्ट में जानबूझकर नो-बॉल फेंकने के कारण उन्हें जेल की सजा हुई और पांच साल के लिए सस्पेंड किए गए थे। हालांकि, क्रिकेट में वापसी के बाद  टीम मैनेजमेंट के साथ तालमेल नहीं बैठा पाने के कारण उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

एस श्रीसंत

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे चुके हैं। उनको 2013 में बड़ा झटका लगा। 2013 में आईपीएल में फिक्सिंग मामले में फंसने बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया। हालांकि, उन पर लगाया गया आजीवन बैन को बीसीसीआई ने हटा लिया था।

केविन पीटरसन

इंग्लैंड के दिग्गजों बल्लेबाजों में से एक केविन पीटरसन का करियर विवादों में रहा। साल 2012 में साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान विपक्षी टीम को अपने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के बारे में आपत्तिजनक मैसेज भेजने के कारण विवादों में घिरे गए थे। इसके बाद केविन पीटरसन और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के रिश्ते खराब होते चले गए। नतीजा ये हुआ की उनको 2014 में टीम से बाहर कर दिया गया। उसके बाद से वह वापसी नहीं कर पाए।

अंबाती रायडू

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू का क्रिकेट करियर भी विवादों में रहा। मैदान पर उनका गुस्सा हमेशा से सूर्खियों में रहा। साल 2019 में वनडे विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने के बाद उन्होंने सिलेक्टर पर कटाक्ष किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

एंड्रूय साइमंड्स

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रूय साइमंड्स का करियर भी विवादों में घिरा रहा। उन पर टीम मीटिंग में नहीं आना, शराब पीकर प्रैक्टिस करना और क्रिकेट बोर्ड के नियमों का उल्लंघन का आरोप लगा। वहीं, 2009 टी20 विश्व कप से पहले अनुशासन की कमी के कारण घर भेजे जाने के बाद उनका करियर चौपट हो गया।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Babar Azam:क्यों कोहली का नाम सुनते ही भड़के बाबर, पत्रकार के सवाल पर हो गए लाल-पीला

Babar Azam Lashehs Out On Journalist:पाकिस्तान सुपर लीग रोज नए-नए ड्रामें हो रहे हैं। कभी गेंद का रंग बदल जाता है, तो कभी खिलाड़ी एक-दूसरे पर भड़क जाते हैं। अब नया विवाद बाबर आजम को लेकर हो गया है। मैच के बाद बाबर आजम एक पत्रकार के सवाल पर भड़क गए।

IPL 2026, DC vs GT: जीत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स हार गई!” कप्तान अक्षर पटेल ने बताया मैच में कहां हुई चूक

IPL 2026, DC vs GT:  8 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में आईपीएल 2026 का एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला गुजरात टाइटन्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हरा दिया। मुकाबले में जीत आखिरी गेंद पर तय हुई। वहीं इस सीजन गुजरात का यह तीसरा मुकाबला है जिसमें जीत-हार आखिरी ओवर में तय हुआ।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast