Search KhabarFast

Press ESC to close

Tech Update: Facebook Reels से होगी बंपर कमाई...हर महीने मिलेंगे ₹2.5 लाख, जानें कैसे?

Tech Update: Facebook Reels से होगी बंपर कमाई...हर महीने मिलेंगे ₹2.5 लाख, जानें कैसे?

Facebook Reels Monetization: अगर आप इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर रील्स बनाते हैं और अच्छी फैन फॉलोइंग है, तो अब फेसबुक पर रील्स पोस्ट करके हर महीने ₹2.5लाख तक कमा सकते है। दरअसल, Facebook ने मार्च 2026में नया 'Creator Fast Track' प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर पहले से पॉपुलर क्रिएटर्स को फेसबुक रील्स पोस्ट करने पर गारंटीड पेमेंट मिलेगा। यह प्रोग्राम सिर्फ तीन महीने के लिए गारंटीड है, लेकिन अच्छी परफॉर्मेंस पर आगे भी कमाई जारी रह सकती है।

किसे-कितना फायदा मिलेगा?

Meta की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, यह प्रोग्राम उन क्रिएटर्स के लिए है जो इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर पहले से मजबूत फॉलोइंग रखते हैं। प्रोग्राम में शामिल होने पर आपको फेसबुक पर ज्यादा रीच मिलेगी और रील्स के व्यूज के आधार पर पैसे मिलेंगे। बता दें, इंस्टाग्राम/टिकटॉक/यूट्यूब पर 1लाख+ फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को हर महीने $1,000 (लगभग ₹83,000) मिलेंगे। तो वहीं, 10लाख+ फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को हर महीने $3,000 (लगभग ₹2.5लाख) मिलेंगे। ये पेमेंट तीन महीने तक गारंटीड रहेंगे, उसके बाद सामान्य Content Monetization प्रोग्राम के तहत कमाई होगी।

एलिजिबल होने के लिए क्या जरूरी है? 

1. इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर कम से कम 1लाख फॉलोअर्स

2. हर 30दिनों में कम से कम 15रील्स पोस्ट करें, जो कम से कम 10अलग-अलग दिनों में हों। 

3. रील्स ओरिजिनल, हाई-क्वालिटी और फेसबुक कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स के अनुसार हों। 

4. आपकी उम्र 18+ हो और फेसबुक पेज प्रोफेशनल मोड में हो।  

पैमंट पाने के लिए क्या करें?

फेसबुक क्रिएटर्स डैशबोर्ड या आधिकारिक Creator Fast Track पेज पर जाकर अप्लाई करें। आपकी दूसरे प्लेटफॉर्म की फॉलोअर्स डिटेल्स वेरीफाई होंगी। अप्रूवल मिलने के बाद आपको गारंटीड पेमेंट शुरू हो जाएगा। Meta का कहना है कि यह प्रोग्राम टिकटॉक और यूट्यूब से टैलेंट को फेसबुक पर लाने के लिए शुरू किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast