Search KhabarFast

Press ESC to close

Secret Message पढ़ते ही हो जाएंगे गायब, WhatsApp ला रहा नया फीचर; जानें कैसे इस्तेमाल करें

Secret Message पढ़ते ही हो जाएंगे गायब, WhatsApp ला रहा नया फीचर; जानें कैसे इस्तेमाल करें

 WhatsApp Secret Message Feature:व्हाट्सएप यूजर्स की प्राइवेसी अब और मजबूत होने वाली है। मेटा ने मार्च 2026 में एक नया ‘After Reading’ फीचर बीटा वर्जन में लॉन्च कर दिया है, जिसे सीक्रेट मैसेज कहा जा रहा है। इस फीचर के जरिए आप कोई भी मैसेज भेज सकते हैं, जो रिसीवर द्वारा पढ़े जाने के ठीक 15 मिनट बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाएगा। तो वहीं, अगर मैसेज अनरीड रहा तो 24 घंटे बाद ऑटो-डिलीट हो जाएगा। यह सुविधा खासतौर पर संवेदनशील जानकारी, OTP, पासवर्ड, पर्सनल डिटेल्स या प्राइवेट बातें शेयर करने के लिए बनाई गई है।

व्हाट्सएप के ऑफिशियल अपडेट और WABetaInfo के अनुसार, यह नया ऑप्शन अब Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। अभी यह बीटा टेस्टर्स को मिल रहा है और अगले कुछ हफ्तों में स्टेबल वर्जन में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। फीचर को एक्टिवेट करने के लिए आपको बस लेटेस्ट बीटा वर्जन (2.24.10.XX) डाउनलोड करना होगा।

यह ऑप्शन कहां और कैसे मिलेगा

1.सबसे पहले किसी भी चैट को ओपन करें। 

2.इसके बाद टेक्स्ट बॉक्स के बाईं तरफ नया ‘लॉक’ आइकन या ‘टाइमर’ बटन दिखेगा। 

3.मैसेज टाइप करने के बाद इस आइकन पर टैप करें। 

4.तीन ऑप्शन आएंगे – 'After Reading', '24Hours' या 'Off'।

5.'After Reading' चुनें और भेज दें।

मैसेज भेजते ही रिसीवर को एक छोटा सा ‘सीक्रेट’ बैज दिखेगा। पढ़ने के बाद 15 मिनट की टाइमर शुरू हो जाएगा और मैसेज दोनों तरफ से गायब हो जाएगा। स्क्रीनशॉट लेने पर भी नोटिफिकेशन आएगा।

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा क्या?

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा प्राइवेसी है। अब बैंक डिटेल्स, डॉक्यूमेंट शेयर करने या प्राइवेट बात करने में कोई ट्रेस नहीं रहेगा। मेटा के प्रोडक्ट हेड ने कहा, “यूजर्स को अब पूरी सुरक्षा के साथ संवेदनशील मैसेज भेजने की आजादी मिलेगी।” हालांकि, फीचर अभी सिर्फ टेक्स्ट मैसेज पर काम कर रहा है। फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट के लिए View Once पहले से ही मौजूद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

WWDC 2026 में iOS 27 पर रहेगा सबकी नजर, AI फीचर्स के साथ कई बड़े बदलाव संभव

टेक कंपनी एपल अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2026) का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स और तकनीकी फीचर्स का ऐलान करेगी।

Google Pixel 10 पर मिल रही ₹13,000 से अधिक की छूट, जानें क्या है ऑफर

अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। Google Pixel 10 फिलहाल Amazon पर ₹13,000 से अधिक की छूट के साथ उपलब्ध है। आपको बता दें कि Google Pixel 10 को भारत में ₹79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast