Whatsapp Business Platfrom: WhatsApp अक्सर अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के अपडेट्स लेकर आता रहता है, जिससे उन्हें चैटिंग और कॉलिंग का बैहतर एक्सपीरियंस मिलता है। लेकिन हालिया अपडेट ने यूजर्स की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अब व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने के लिए 14 पैसे खर्च करने होंगे। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसका असर सीधा आम यूजर्स पर भी पड़ सकता है, जो 01 अक्टूबर 2026 से लागू किया जाएगा।
लेकिन ताजा जानकारी के अनुसार, यह बिलिंग सामान्य व्हाट्सऐप पर लागू नहीं होगी। इस नए बिलिंग नियमों को व्हाट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म (API) पर लागू किया जाएगा। यानी आपके सामान्य व्हाट्सऐप अकाउंट पर चैटिंग और कॉलिंग करने की सुविधा अभी भी बिल्कुल फ्री है। यूजर्स को व्हाट्सऐप यूज करने के लिए कोई फीस देनी की जरूरत नहीं है।
Also read: भारत में बने इलेक्ट्रिक स्कूटर की विदेशों में बढ़ी मांग, एक्सपोर्ट में 450% का उछाल
व्हाट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म (API) के नियमों में बदलाव
बता दें, मेटा व्हाट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म (API) के नियमों में बदलाव कर रहा है, जिसे 01 अक्टूबर 2026 से सुचारू रूप से शुरू किए जाएगा। इसके तहत प्लेटफॉर्म सर्विस और यूटिलिटी मैसेजिंग को लेकर नए नियम लागू किए जाएंगे। इसके लिए यूजर्स से हर एक मैसेज भेजने के लिए 14 पैसे वसूले जाएंगे। लेकिन अब सवाल यह है कि इन नियमों के तहत यूजर्स की लिस्ट में कौन शामिल हैं।
ताजा जानकारी के अनुसार, व्हाट्सऐप बिजनेस प्लेटफॉर्म (API) अब कंपनियों, बैंकों, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स से पैसे वसूलेगा, जो बड़े पैमाने पर ग्राहकों को ऑटोमेटेड मैसेज भेजते हैं। इस तरह के मैसेज डिलीवरी की जानकारी देते है, OTP या सपोर्ट रिप्लाई से मिलते है। आसान शब्दों में समझें तो ऐसे मैसेज जो अपने ग्राहकों को जानकारी देने के लिए जेनरेट किए जाते है यानी कस्टमर सपोर्ट विंडो और उसी चैटबॉट में सवाल-जवाब का सिलसिसा चलता रहता है।
कितना चार्च लगेगा?
बता दें, नए नियमों के तहत, Meta ऑफर्स, सेल जैसे मैसेज के लिए कंपनी से 0.86 पैसे प्रति मैसेज वसूलेगा। इसके अलावा Meta डिलीवरी अपडेट, OTP जैसे मैसेज के लिए कंपनी से 11.5 पैसे प्रति मैसेज वसूलेगा। ध्यान देने वाली यह है कि इस चार्च में GST भी जुड़ेगा, जिसमें इसकी कीमत कुल 14 पैसे हो जाएगी। हालांकि, हर बिजनेस फोन नंबर पर महीने के पहले 1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त रहेंगे। लेकिन लिमिट खत्म होने के बाद शुल्क लगेगा।