Search KhabarFast

Press ESC to close

Samsung Galaxy S26 Ultra में पहली बार प्राइवेसी डिस्प्ले, स्क्रीन पर कोई झांक नहीं पाएगा

Samsung Galaxy S26 Ultra में पहली बार प्राइवेसी डिस्प्ले, स्क्रीन पर कोई झांक नहीं पाएगा

Samsung Galaxy S26 Ultra Privacy Display: सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड 2026इवेंट में गैलेक्सी S26सीरीज लॉन्च कर दी है। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है गैलेक्सी S26अल्ट्रा का फीचर - दुनिया का पहला इन-बिल्ट प्राइवेसी डिस्प्ले। यह फीचर सिर्फ अल्ट्रा मॉडल में उपलब्ध है और मोबाइल इंडस्ट्री में पूरी तरह नया है। अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कॉफी शॉप या ऑफिस में कोई आपके फोन की स्क्रीन पर झांक नहीं पाएगा।

प्राइवेसी डिस्प्ले कैसे काम करता है?

सैमसंग ने अपने नए Flex Magic Pixel OLED पैनल में दो तरह के पिक्सल लगाए हैं - नैरो पिक्सल (सीधे सामने देखने के लिए) और वाइड पिक्सल (साइड एंगल से देखने के लिए)। 

  • जब प्राइवेसी डिस्प्ले ऑफ होता है तो दोनों पिक्सल फुल पावर पर चलते हैं यानी स्क्रीन हर एंगल से क्लियर दिखती है। 
  • लेकिन जब प्राइवेसी डिस्प्ले ऑन होता है तो वाइड पिक्सल को मिनिमम लेवल पर कर दिया जाता है। नतीजा? सामने से आपको स्क्रीन पूरी तरह साफ और ब्राइट दिखती है, लेकिन साइड या पीछे से देखने वाले को स्क्रीन धुंधली, डिम या पूरी तरह ब्लैक नजर आती है।

बता दें, यह टेक्नोलॉजी हार्डवेयर लेवल पर काम करती है, इसलिए कोई अलग स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने की जरूरत नहीं। आप चाहें तो इसे किसी भी समय टॉगल कर सकते हैं।

दो पावरफुल मोड उपलब्ध

1. नॉर्मल प्राइवेसी मोड -साइड से हल्की धुंधली स्क्रीन, रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट। 

2. मैक्सिमम प्राइवेसी प्रोटेक्शन -साइड से स्क्रीन लगभग पूरी तरह काली हो जाती है। बैंकिंग ऐप, पासवर्ड या प्राइवेट चैट के लिए आइडियल।

प्राइवेसी डिस्प्ले कैसे एक्टिवेट करें? 

1. क्विक पैनल से एक टैप में ऑन/ऑफ। 

2.ऑटोमैटिक सेटिंग -खास ऐप्स (बैंकिंग, ईमेल, गैलरी) खोलते ही खुद ऑन हो जाए। 

3. नोटिफिकेशन हाइड -कोई मैसेज आया तो सिर्फ आप देख सकें, बगल वाला नहीं।

पुराने प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर से कितना बेहतर?

पुराने प्लास्टिक प्रोटेक्टर हमेशा स्क्रीन को डिम रखते थे और ब्राइटनेस घटा देते थे। S26अल्ट्रा का प्राइवेसी डिस्प्ले सिर्फ जब आप चाहें तब काम करता है। ऑफ होने पर स्क्रीन की ब्राइटनेस, कलर्स, व्यूइंग एंगल और इमेज क्वालिटी बिल्कुल नॉर्मल रहती है।

अन्य खास बातें 

  1. 6.9इंच QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले (1-120Hz) 
  2. गोरिल्ला आर्मर 2ग्लास 
  3. Galaxy AI के नए टूल्स के साथ 
  4. Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर
  5. गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की भारत में कीमत अभी घोषित नहीं हुई है। प्री-बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अब गलती सुधारना हो गया और भी आसान, Instagram ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर

Instagram Edit Feature: इंस्टाग्राम ने यूजर्स की एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नया कमेंट एडिट फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स पोस्ट करने के बाद अपनी गलतियों को सुधार सकेंग।

घर बैठे PNG कनेक्शन चाहिए? यहां देखें ऑनलाइन अप्लाई से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरा प्रोसेस

PNG Connection Apply Online: घरेलू रसोई में LPG सिलेंडर से छुटकारा पाने और सस्ती, सुरक्षित तथा लगातार गैस सप्लाई पाने के लिए लोग तेजी से PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं।

अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, टेलीग्राम-इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी मिलेगा ये कमाल का फीचर

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब कोई भी नया व्यक्ति जोड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं रहेगी। दरअसल, कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह अब व्हाट्सएप को भी यूजरनेम-बेस्ड सिस्टम पर शिफ्ट कर रही है। इसमें यूजरनेम फीचर को लिमिटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast