IPL 2026: शनिवार यानी 11 अप्रैल को दिल्ली और चेन्नई के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के बाद चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को सजा दी। वहीं, दिल्ली के बल्लेबाज नीतीश राणा पर जुर्माना ठोका गया।
दरअसल सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर स्लो ओवर रेट के कारण भारी जुर्माना लगाया गया। वहीं, नीतीश राणा पर अंपयार से बहस करने के कारण जुर्माना ठोका गया है। बता दें कि मैच के दौरान अंपयार के एक फैसले के कारण दिल्ली की टीम नाराज हो गई थी।
गायकवाड़ पर 12 लाख का जुर्माना
बता दें कि चेन्नई की टीम को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के नियम 2.22 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। जो स्लो ओवर रेट से जुड़ा है। आईपीएल में यह सीएसके की पहली गलती है। जिसके कारण कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। उनसे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर 2 बास स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना भुगत चुके हैं। गुजरात टाइंट्स के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना ठोका जा चुका है। उनपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था।
Also read: 23 साल की उम्र में फेंक डाली 154.2 की रफ्तार से गेंद, डेल स्टेन हुए फैन; कौन हैं IPL में कहर बरपाने वाले अशोक शर्मा
नीतीश राणा पर भी लगा जुर्माना
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगा तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा भी कार्रवाई की गई। उन्हें चौथे अंपायर से बहस करने का दोषी करार दिया गया। आईपीएल के नियमों के उल्लंघन के चलते नीतीश राणा की मैच फीस में 25 फीसदी जुर्माना लगया गया। उसके अलावा 1 डिमेरिट अंक उनको दिया गया। बड़ी बात ये है कि नीतीश राणा के साथ ऐसा तब हुआ जब वह टीम के इम्पैक्ट सब्सिट्यूट का हिस्सा थे, वो मैच खेलने मैदान पर उतरे भी नहीं।