Search KhabarFast

Press ESC to close

घर बैठे PNG कनेक्शन चाहिए? यहां देखें ऑनलाइन अप्लाई से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरा प्रोसेस

घर बैठे PNG कनेक्शन चाहिए? यहां देखें ऑनलाइन अप्लाई से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरा प्रोसेस

PNG Connection Apply Online: घरेलू रसोई में LPG सिलेंडर से छुटकारा पाने और सस्ती, सुरक्षित तथा लगातार गैस सप्लाई पाने के लिए लोग तेजी से PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं। केंद्र सरकार की मार्च 2026 की Natural Gas and Petroleum Products Distribution Order के तहत जहां PNG उपलब्ध है, वहां LPG सप्लाई को चरणबद्ध तरीके से बंद करने या कम करने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी घर पर PNG कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है। तो चलिए PNG कनेक्शन के पूरे प्रोसेस, जरूरी दस्तावेज, खर्च और अन्य चीजों के बारे में जानते है। 

आपके इलाके में PNG उपलब्ध है या नहीं

PNG केवल उन शहरों और इलाकों में उपलब्ध है जहां City Gas Distribution (CGD) कंपनी ने पाइपलाइन बिछा रखी है। ऐसे में आपको यह जानना होगा कि आपके इलाके में PNG उपलब्ध है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले अपने लोकल गैस प्रदाता की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। पिनकोड या अपना पता डालकर चेक करें कि आपकी कॉलोनी में पाइपलाइन पहुंच चुकी है या नहीं। अगर उपलब्ध नहीं है तो अभी आप इस कनेक्शन के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको कंपनी नेटवर्क विस्तार का इंतजार करना पड़ेगा। 

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

1. कंपनी की वेबसाइट पर जाएं: अपने शहर की CGD कंपनी की साइट पर “New PNG Connection” या “Domestic PNG Connection” सेक्शन में क्लिक करें। 

2. फॉर्म भरें: नाम, मोबाइल नंबर, पूरा पता और अन्य व्यक्तिगत जानकारी भरें। 

3. दस्तावेज अपलोड करें: स्कैन कॉपी या फोटो अपलोड करें। 

4. फीस जमा करें: ऑनलाइन पेमेंट गेटवे से सुरक्षा जमा राशि (Security Deposit) भरें। 

5. सबमिट करें: आवेदन जमा होने पर रेफरेंस नंबर या एप्लीकेशन आईडी मिल जाएगी। जिससे आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।  

Also read: जॉब मार्केट में मंडरा रहा 'घोस्ट हायरिंग' का खतरा, कंपनियां निकाल रही फर्जी नौकरियां; ऐसे रहें सावधान

इन जरूरी दस्तावेज की होगी जरूरत 

1. पासपोर्ट साइज फोटो। 

2. पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस। (कोई एक)

3. पता प्रमाण: हाल का बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट, राशन कार्ड या प्रॉपर्टी टैक्स बिल। (कोई एक) 

4. मालिकाना हक का प्रमाण: रजिस्टर्ड सेल डीड, सोसाइटी लेटर, शेयर सर्टिफिकेट या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद। (कोई एक)

5. किराएदारों के लिए: मकान मालिक का NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) + मालिक के दस्तावेज।  

कितना खर्च आएगा?

मुख्य खर्च रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट है, जो ₹5,000 से ₹10,000 तक होता है। यह ब्याज मुक्त और बाद में वापस मिल जाता है। रजिस्ट्रेशन फीस कई जगहों पर माफ या  बहुत कम है। अतिरिक्त पाइपलाइन या इंस्टॉलेशन पर अलग से चार्ज लग सकता है। बिलिंग मीटर के अनुसार यूज के हिसाब से होती है, जो LPG से सस्ती पड़ती है।

कितने दिन में लग जाएगा कनेक्शन

1. जहां पहले से पाइपलाइन बिछी हुई है: आवेदन के 7 से 15 दिन के अंदर साइट इंस्पेक्शन, इंस्टॉलेशन और गैस सप्लाई शुरू हो जाती है। 

2. नए इलाकों या विस्तार वाले क्षेत्रों में: PNGRB नियम के मुताबिक अधिकतम 3 महीने तक का समय लग सकता है।

3. कंपनी दस्तावेज वेरिफिकेशन, घर का टेक्निकल सर्वे और सेफ्टी चेक के बाद कनेक्शन देती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फीचर्स, माइलेज और इंजन तीनों में शानदार, 5 लाख की ये यूज्ड कारें बन सकती हैं गेम चेंजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

Second-Hand Cars: आजकल कारों को शौक किसे नहीं हैं। हर कोई अपने घर के आंगन में चमचमाती गाड़ी खड़ी देखना चाहता हैं। एक ऐसी गाड़ी जिसका लुक शानदार हो, जो आपके परिवार के लिए एकदम फिट हो और सबसे बड़ी बात आपके बजट में हो। लेकिन बढ़ती मंहगाई लोगों के इस सपने को मार रही है।

WhatsApp पर अब सीधे भरें बिजली, गैस और FASTag के बिल, ऐसे करें पेमेंट

WhatsApp ने भारत में यूजर्स के लिए बिल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। अब लोगों को बिजली, गैस, पानी या दूसरे बिल जमा करने के लिए अलग-अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के यूटिलिटी और फाइनेंशियल बिल का भुगतान कर सकेंगे।

Skoda Octavia RS कार फिर हुई लॉन्च, कीमत 56.69 लाख रुपये; सिर्फ 50 यूनिट होंगी बिक्री

स्कोडा ने भारत में अपनी पॉपुलर परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS की दूसरी खेप लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.69 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इस बार कार की सिर्फ 50 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast