Gold-Silver Price Today: आज 12 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी के भाव में मिश्रित रुख देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): ₹1,51,000 से ₹1,52,500 के आसपास, 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम): ₹1,38,500 से ₹1,39,800 के बीच दर्ज की गई। तो वहीं, चांदी (प्रति किलो): ₹2,43,000 से ₹2,47,000 के बीच। पिछले कुछ दिनों की तुलना में चांदी में हल्की बढ़ोतरी दिख रही है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका-ईरान तनाव के कम होने और डॉलर की मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है, जबकि घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर हल्की गिरावट या स्थिरता बनी हुई है।
क्यों हो रहा है उतार-चढ़ाव?
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा रहने के बाद वैश्विक अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन युद्धविराम की उम्मीद और डॉलर इंडेक्स की मजबूती से सोने पर दबाव है। चांदी औद्योगिक मांग (सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स) के कारण थोड़ी मजबूत दिख रही है। घरेलू स्तर पर शादी का सीजन और त्योहारों की तैयारी से मांग बनी हुई है, लेकिन ऊंचे भावों के कारण खरीदारी सतर्क है।
Also read: गहराती जा रही आर्थिक खाई...अमीर देशों की रफ्तार तेज, गरीब पीछे; UN की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
1. दिल्ली: 24K सोना ₹1,52,990 - ₹1,53,150 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,40,400 - ₹1,41,160 प्रति 10 ग्राम, चांदी लगभग ₹260,100 से ₹277,000 प्रति किलो
2. मुंबई: 24K सोना ₹1,51,000 से ₹1,53,000 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,40,100 - ₹1,40,250 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,60,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो
3. चेन्नई: 24K सोना ₹1,53,030 से ₹1,54,090 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,40,790 से ₹1,41,260 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,65,000 - ₹2,78,000 प्रति किलो
4. कोलकाता: 24K सोना ₹1,48,680 से ₹1,53,820 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,40,100 से ₹1,41,600 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,60,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो
5. बैंगलोर: 24K सोना लगभग ₹1,48,260 से ₹1,52,840 प्रति 10 ग्राम, 22K सोना लगभग ₹1,40,015 - ₹1,41,200 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹2,60,000 से ₹2,65,000 प्रति किलो