Search KhabarFast

Press ESC to close

अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, टेलीग्राम-इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी मिलेगा ये कमाल का फीचर

अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, टेलीग्राम-इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी मिलेगा ये कमाल का फीचर

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब कोई भी नया व्यक्ति जोड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं रहेगी। दरअसल, कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह अब व्हाट्सएप को भी यूजरनेम-बेस्ड सिस्टम पर शिफ्ट कर रही है। इसमें यूजरनेम फीचर को लिमिटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है। यह बदलाव व्हाट्सएप की 16 साल की हिस्ट्री में सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे चैट, कॉल और कनेक्शन पूरी तरह फोन नंबर-फ्री हो जाएंगे। 

क्या है यह नया फीचर? 

अब आप अपना एक यूनिक यूजरनेम जैसे @rahul_sharma या @neha_official बना सकेंगे। जिसके बाद कोई भी व्यक्ति इस यूजरनेम को सर्च करके आपको मैसेज कर सकेगा या चैट शुरू कर सकेगा। दोनों तरफ फोन नंबर एक-दूसरे को दिखाई नहीं देगा। हालांकि, अकाउंट बनाते समय वेरिफिकेशन के लिए फोन नंबर की जरूरत अभी भी रहेगी। लेकिन उसे प्राइवेट रखना अब आपके हाथ में होगा।  

Also read: घर बैठे PNG कनेक्शन चाहिए? यहां देखें ऑनलाइन अप्लाई से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरा प्रोसेस

इसके अलावा फीचर पूरी तरह ऑप्शनल है—चाहें तो पुराने तरीके से नंबर शेयर करना जारी रख सकते हैं। यह अपडेट स्पैम, अनवांटेड मैसेज और नंबर लीक होने के खतरे को काफी कम कर देगा। खासकर बड़े ग्रुप्स, बिजनेस चैट्स या अनजान लोगों से जुड़ने में सुरक्षा बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार, फीचर कुछ यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है और आने वाले हफ्तों में धीरे-धीरे सभी को उपलब्ध होगा। 

कैसे काम करेगा यूजरनेम? 

1. सेटअप: प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर ‘Username’ विकल्प चुनें। 

2. नियम: 3 से 35 अक्षर लंबा, कम से कम एक अक्षर जरूरी। सिर्फ छोटे अंग्रेजी अक्षर, नंबर, डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) इस्तेमाल कर सकते हैं। ‘www.’ से शुरू नहीं हो सकता और .com, .net जैसी एक्सटेंशन से खत्म नहीं होना चाहिए।

3. कनेक्शन: किसी को भी अपना यूजरनेम शेयर करें, बस इतना काफी। नंबर सेव करने की जरूरत नहीं। बिजनेस अकाउंट्स भी यूनिक हैंडल बना सकेंगे, जिससे ग्राहक आसानी से जुड़ सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iPhone 17 Pro सिर्फ 54,990 रुपये में! MacBook पर भी बंपर डिस्काउंट, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Discount On Iphone And MacBook: Apple के प्रीमियम प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए शानदार मौका सामने आया है। iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर के तहत इसकी प्रभावी कीमत 54,990 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, कंपनी के MacBook मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, iPhone की इतनी कम कीमत किसी सीधे प्राइस कट से नहीं

iQOO 16 में मिलेगा 8400mAh की दमदार बैटरी का पावर, 50MP के तीन कैमरे मचाएंगे धमाल!

IQOO Smartphone:स्मार्टफोन बाजार में iQOO अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज को लेकर चर्चा में है। iQOO 16 को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप की जानकारी दी जा रही है। दावा है कि इस फोन में 8400mAh की बैटरी और 50MP के तीन कैमरे मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में इसकी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स की आधिकारिक

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast