Search KhabarFast

Press ESC to close

अब ITR फाइलिंग में नहीं होगी परेशानी, ‘कर साथी’ देगा हर सवाल का जवाब; जानें कैसे करेगा मदद

अब ITR फाइलिंग में नहीं होगी परेशानी, ‘कर साथी’ देगा हर सवाल का जवाब; जानें कैसे करेगा मदद

Income Tax AI Chatbot Kar Saathi: आज के इस डिजिटल दौर में टैक्स सिस्टम को और आसान बनाने के लिए भारत का आयकर विभाग लगातार काम कर रहा है, जिसे टैक्सपेयर्स आसानी से अपनी ITR फाइल कर सकें। इस दिशा में आयकर विभाग एक AI आधारित चैटबॉट 'कर साथी' लेकर आया है। जिसकी मदद से टैक्सपेयर्स बिना किसी समस्या के ITR फाइल कर सकते है।

क्या है ‘कर साथी’?

बता दें, ‘कर साथी’ एक स्मार्ट वर्चुअल असिस्टेंट है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा लॉन्च किया गया है। यह चैटबॉट 24x7 उपलब्ध रहेगा, जो टैक्स से जुड़े सवालों का जवाब आसानी से देने में सक्षम है। यूजर्स इसकी मदद से ITR फाइलिंग से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। AI तकनीक की मदद से आपको तेज और सटीक जवाब मिलेंगे।

यानी कुल मिलाकर यह चैटबॉट टैक्स संबंधित सभी समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगा। जिससे टैक्सपेयर्स को ऑफिस जाने की जरूरत कम पड़ेगी। ‘कर साथी’ खासतौर पर उन लोगों के लिए मददगार है जो पहली बार ITR फाइल कर रहे हैं या जिन्हें टैक्स नियम के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता।

Also read: सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाएगी Mahindra ATV, आनंद महिंद्रा ने दिखाई स्पेशल गाड़ी की पहली झलक

ITR फाइलिंग में कैसे करेगा मदद?

‘कर साथी’ का मुख्य फोकस टैक्स फाइलिंग को सरल बनाना है।

1. ITR भरने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड पा सकते हैं।

2. सही ITR फॉर्म चुनने में मदद ले सकते हैं।

3. टैक्स स्लैब, डिडक्शन और छूट से जुड़ी जानकारी मिल सकती है।

4. ज्सादातर की जाने वाली आम गलतियों से बचने के टिप्स जान सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast