Search KhabarFast

Press ESC to close

सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाएगी Mahindra ATV, आनंद महिंद्रा ने दिखाई स्पेशल गाड़ी की पहली झलक

सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाएगी Mahindra ATV, आनंद महिंद्रा ने दिखाई स्पेशल गाड़ी की पहली झलक

Mahindra Defense Vehicle: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश की सुरक्षा बलों के लिए खासतौर पर ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) तैयार की गई है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस स्पेशल गाड़ी की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हिए बताया कि यह गाड़ी महिंद्रा थार रॉक्स पर आधारित है और हर तरह के मिशन के लिए पूरी तरह तैयार है।

आनंद महिंद्रा का पोस्ट

आनंद महिंद्रा ने अपने पोस्ट में लिखा 'महिंद्रा ATV (ऑल-टेरेन व्हीकल) पेश है। कोई अतिरिक्त चीज नहीं, कोई सजावट नहीं। सिर्फ फोकस्ड क्षमता। हर बार, हर माउंट, हर इंच की क्लियरेंस का अपना काम है।' उन्होंने बताया कि यह गाड़ी एयरड्रॉप रेडी, मिशन-ग्रेड प्रोटेक्शन, गन माउंट, पूरी तरह अंडरबॉडी आर्मर, फ्रंट विंच, टैंडम टायर कैरियर, जेरीकैन होल्डर्स, विंडशील्ड प्रोटेक्टर और हेवी-ड्यूटी बंपर्स से लैस है। इसके अलावा यह गाड़ी पहाड़, रेगिस्तान और दूरदराज जैसे इलाकों में भी साख देगी। 

Also read: AI से पैसे कमाने का मौका, घर बैठे शुरू करें ऑनलाइन कमाई; जानिए आासन तरीका

सुरक्षा बलों की जरूरतों का रखा पूपा ख्याल

बता दें, यह ATV महिंद्रा डिफेंस द्वारा बेंगलुरु स्थित कंपनी Prad 4x4 के सहयोग से विकसित की गई है। इस गाड़ी से सिविलियन लग्जरी फीचर्स को पूरी तरह हटा दिया गया है। इसके बजाय रोल केज, ट्यूबुलर फ्रेम और मिशन-फोकस्ड डिजाइन को प्राथमिकता दी गई है।

कुल मिलाकर इस गाड़ी को सुरक्षा बलों की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। आनंद महिंद्रा का कहना है कि सुरक्षा बलों की सेवा करना हमारे लिए गर्व की बात है। इसमें बेहतर सर्वाइवेबिलिटी, वर्सेटाइलिटी और ऑपरेशनल प्रभावशीलता का पूरा ध्यान रखा गया है। आनंद महिंद्रा ने इसे महिंद्रा के डीएनए का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह रेजिलिएंस, एडाप्टेबिलिटी और कहीं भी जाने की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Electric Scooter: अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी चला सकेंगे ये स्कूटर, खर्चा भी है जीरो, फटाफट खरीद लें ये ई स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में Ampere ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo VYB लॉन्च किया है।

Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी फिलहाल कंपनी बेंगलुरु से इसकी डिलीवरी धीरे-धीरे शुरू कर रही है। । Flying Flea C6 के साथ रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री कर ली है।

अब watchOS 27 में Apple Watch Series 6, 7, 8 और Ultra के लिए सपोर्ट बंद, Apple ने बताया इसका कारण

Tech Update: Apple ने पांच Apple Watch मॉडल के लिए watchOS 27 का सपोर्ट बंद करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बताया है। कंपनी का कहना है कि नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड फीचर्स और Siri के बेहतर एक्सपीरियंस और ज़रूरी परफॉर्मेंस देने के लिए यह कदम ज़रूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast