
Instagram Tips:आज के समय में स्मार्टफोन एक जरूरी गैजेट बन चुका है। जो हमारे डेली रूटीन का एक अहम हिस्सा है। स्मार्टफ़ोन की मदद से आप सोशल मीडिया ऐप्स भी यूज कर सकते है। एक-दूसरे से बात करने के लिए हम व्हॉट्सएप और इंस्टाग्राम का यूज करते है। वहीं, फोटो-रील शेयरिंग के लिए इंस्टाग्राम सबसे बड़ा और भरोसेमंद ऐप है।
लेकिन कई बार कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो हमारे इंस्टाग्राम पर ऐड नहीं होते। लेकिन फिर भी उन्हें हमारे बारे में सारी जानकारी होती है। क्योंकि वो लोग हम पर नजर रखें हुए होते हैं। इसे स्टॉक करना कहते है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिसके जरिए आप स्टॉक करने वाले अकाउंट से बच सकते है।
स्टॉक करने वाले अकाउंट से बचे
इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ओपन करें। फिर आपको अपने प्राइफाइल के राइट साइड तीन लाइन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सेटिंग के ऑप्शन में जाकर सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसमें आपको ब्लॉक्ड अकाउंट का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन में आपके सामने वो पूरी लिस्ट खुलेगी जिन लोगों को आप पहले से ही ब्लॉक कर चुके हैं।
इसके बाद ब्लॉक्ड कॉन्टैक्ट लिस्ट को स्क्रॉल करते हुए सबसे आखिर में आपको You May want to block का ऑप्शन शो होगा। इसे सिलेक्ट कर लें। इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने से आपको वो सभी अकाउंट शो होंगे जो आपको बिना फॉलो करें केवल स्टॉक कर रहे हैं।
स्टॉक करने वाले अकाउंट को आप एक-एक कर के भी ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन अकाउंट को एक साथ ब्लॉक कर सकते हैं। वहीं, जिन लोगों को आप दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर चुके हैं। लेकिन गलती से इंस्टाग्राम पर करना भूल गए हैं तो वो अकाउंट भी शो हो जाते हैं। .
Leave a comment