Search KhabarFast

Press ESC to close

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना...हरियाणा सरकार इन लोगों को देगी आर्थिक मदद, जानें कैसे करें आवेदन

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना...हरियाणा सरकार इन लोगों को देगी आर्थिक मदद, जानें कैसे करें आवेदन

Pashu Kisan Credit Card Scheme: हरियाणा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण की सुविधा दी जाती है। सरकार का उद्देश्य है कि किसान पशुओं की खरीद-बिक्री और अन्य पशुपालन गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करें और अपने छोटे स्तर के व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किसान अपने नजदीकी बैंक शाखा या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में किसान को आवेदन पत्र जमा करना होता है, जिसमें KYC से संबंधित जरूरी दस्तावेज़ शामिल होते हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद यदि किसान पात्र पाया जाता है, तो 15 दिन के भीतर क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जाता है।

कितना मिलेगा लोन? 

इस योजना के तहत किसानों को 1.60 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का लोन  दिया जा सकता है। लोन राशि पशु के प्रकार के अनुसार भिन्न होती है। उदाहरण के लिए, भैंस के लिए 60,249 रुपये, गाय के लिए 40,783 रुपये, भेड़/बकरी के लिए 4,063 रुपये और सूअर के लिए 16,327 रुपये का लोन प्रदान किया जाएगा।

इस ऋण का उपयोग किसान विभिन्न कार्यों के लिए कर सकते हैं, जैसे-

-पशुओं की खरीद

-चारे का प्रबंधन

-पशुओं का इलाज और स्वास्थ्य देखभाल

-अन्य पशुपालन से जुड़े कार्य

योजना के तहत आवेदन करने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें शामिल हैं-

-आधार कार्ड

-पैन कार्ड

-वोटर आईडी

-बैंक खाता विवरण

-पासपोर्ट साइज फोटो

-राशन कार्ड

-पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

किसे लिए होगा फायदेमंद? 

हरियाणा सरकार की यह पहल छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक रूप से सहायक साबित होगी। इससे न केवल उनका पशुपालन व्यवसाय बढ़ेगा, बल्कि उनकी आमदनी में भी वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 July 2026: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  एक तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

PM आवास योजना का बड़ा मौका, 2 लाख रुपये से कम में मिलेगा घर; इस दिन तक कर सकते आवेदन

महंगे होते मकानों के बीच घर खरीदने का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने एनसीआर के पसौंडा और नूरनगर में ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

Hydrogen Train: नो पॉल्यूशन, कम किराया और हाईटेक सफर... जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

Hydrogen Train Feature: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। जिसके बाद आज से रेल की पटरी पर देश की पहली हाइड्रोजन दौड़ने लगेगी। इसके साथ ही साथ आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है और इसके संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) उत्सर्जित होती है। यही वजह है कि यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल, प्रदूषण रहित और ऊर्जा दक्ष मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast