Search KhabarFast

Press ESC to close

IMD Weather Alert: हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम की पूरी जानकारी

IMD Weather Alert: हरियाणा, दिल्ली, यूपी समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, जानिए मौसम की पूरी जानकारी

IMD Weather Update: मौसम विभाग (IMD) ने आज देशभर में मौसम को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कोहरा यात्रा और दैनिक जीवन को प्रभावित कर सकता है, वहीं तमिलनाडु और केरल में बारिश से जुड़े अलर्ट जारी किए गए हैं। तो चलिए मौसम का ताजा हाल जानते है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD की मानें तो उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 10जनवरी को घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम की सबसे ठंडी सुबहों में से एक है। तो वहीं, दिन में अधिकतम तापमान 18-20डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, लेकिन कोहरे के कारण दृश्यता 50मीटर से भी कम हो सकती है।

उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का कहर

इसके अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई हैं, जहां कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड वेव की संभावना है। उत्तराखंड में 10-11जनवरी को ग्राउंड फ्रॉस्ट की चेतावनी दी गई है, जो कृषि को प्रभावित कर सकती है। पंजाब और हरियाणा में पश्चिमी-उत्तर-पश्चिमी हवाएं 10किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे ठंड और बढ़ रही है।

मध्य-पूर्वी-पश्चिमी भारत में मौसम का हाल

IMD ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में 10जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। बिहार में घना कोहरा जारी है। इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 5-10डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, और दिन में भी ठंड का असर रहेगा। पश्चिमी भारत में जैसे गुजरात और राजस्थान में, हल्की ठंड और कोहरा रहेगा। पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की बारिश संभव है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिणी राज्यों में मौसम पूरी तरह से अलग है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 10जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। चेन्नई में येलो अलर्ट जारी है, जहां सुबह से ही भारी वर्षा हो रही है। IMD ने चेतावनी दी है कि 13जनवरी तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है, उसके बाद हल्की वर्षा हो सकती है। केरल में भी गरज-चमक की संभावना है, जबकि बेंगलुरु और हैदराबाद में सुबह मिस्ट और कोहरा छाया रह सकता है। IMD का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने डीप डिप्रेशन के कारण ये स्थितियां बनी हैं।

IMD की लोगों को सलाह

IMD के विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में कोहरा 14 जनवरी तक जारी रह सकता है, जबकि दक्षिण में बारिश 13 जनवरी तक चरम पर होगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि कोहरे में ड्राइविंग से बचें, ठंड से बचाव के लिए अच्छे-से गर्म कपड़े पहनें और बारिश वाले इलाकों में बाढ़ की संभावना को ध्यान में रखें। मौसम की अपडेट्स के लिए IMD की वेबसाइट या ऐप चेक करते रहें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब आधार पहचान जरूरी

Delhi Electricity Subsidy:दिल्ली में बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी योजना का फायदा उठाने के लिए आधार नंबर का प्रमाण देना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार के बिजली विभाग की 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना के मुताबिक, यह नियम सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी हो गया है।

L Murugun Resigns:केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; PM मोदी को चिट्ठी लिख बताई वजह

L Murugun Resigns:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया। मुरुगन ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि अब वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं।

Kal Ka Mausam 14 October: दिल्ली-UP-बिहार समेत देशभर में बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा कल 14 अक्टूबर का मौसम

14 October Weather Update: मानसून की विदाई के बीच ठंडक का अहसास हो रहा है। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को अलग-अलग इलाकों मध्यम बारिश संभव है। जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के साथ बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। तो चलिए जानते है कैसा रहेगा कल का मौसम।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast