Search KhabarFast

Press ESC to close

Lado Laxmi Yojana: हर महीने 2100 रुपये, हरियाणा में अब इन महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

Lado Laxmi Yojana: हर महीने 2100 रुपये, हरियाणा में अब इन महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

Lado Laxmi Yojanaहरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार के नए बदलाव के बाद अब योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है, जिससे पहले से ज्यादा महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की आर्थिक सहायता मिल सकेगी। इस फैसले से राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा फायदा होने की उम्मीद है।  

सैनी सरकार के बदलाव के बाद अब 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की माताओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही जिस महिला की वार्षिक पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये तक है, उन्हें 2100 रुपये मासिक सहायता दी जाएगी। इससे पहले यह लाभ केवल एक लाख रुपये तक वार्षिक आय वाली महिलाओं को ही दिया जा रहा था। इस बदलाव पर सैनी सरकारसरकार का कहना है कि इस बदलाव का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक सुरक्षा देना है, ताकि वे अपने दैनिक खर्च और जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।

इस बदलाव पर सीएम सैनी ने कहा कि निपुण योजना के तहत ग्रेडेशन प्राप्त करने वाली महिलाएं, साथ ही कुपोषण और एनीमिया से बच्चों को बाहर निकालने वाली माताएं भी अब इस योजना के तहत शामिल की जाएंगी, बशर्ते उनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली 2100 रुपये की राशि के स्वरूप में भी बदलाव किया गया है। अब महिलाओं को हर महीने 1100 रुपये सीधे उनके खाते में दिए जाएंगे, जबकि शेष 1000 रुपये सरकार द्वारा रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा किए जाएंगे। इससे महिलाओं को भविष्य में ब्याज का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast