Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp की प्राइवेसी ने नया तड़का, अब बिना फोन नंबर शेयर किए होगी चैट; यूज़र्स को जल्द मिलेगा Username फीचर

WhatsApp की प्राइवेसी ने नया तड़का, अब बिना फोन नंबर शेयर किए होगी चैट; यूज़र्स को जल्द मिलेगा Username फीचर

WhatsApp Username Feature: WhatsApp का एक नया फीचर रोल आउट हो चुका है। WhatsApp ने ऑप्शनल यूज़रनेम फ़ीचर के लिए रिज़र्वेशन शुरू कर दिया है, जिससे यूज़र्स अपना फ़ोन नंबर शेयर किए बिना नए लोगों से जुड़ सकेंगे। प्राइवेसी पर केंद्रित इस अपडेट की घोषणा मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म ने की है। इसे आने वाले महीनों में धीरे-धीरे पेश किया जाएगा और यूज़र्स फ़ीचर के आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले ही अपना पसंदीदा यूज़रनेम रिज़र्व कर सकेंगे।

WhatsApp का यूज़रनेम फ़ीचर

WhatsApp के अनुसार, यह नया सिस्टम तब ज़्यादा कंट्रोल देता है जब आप अजनबियों से चैट करते हैं, बड़े ग्रुप में बातचीत में शामिल होते हैं या बिज़नेस से बात करते हैं। एक बार यह फ़ीचर चालू हो जाने पर, जब यूज़र्स किसी व्यक्ति या बिज़नेस को पहली बार मैसेज करेंगे, तो उनका फ़ोन नंबर नहीं दिखेगा। कंपनी ने कहा कि यह फ़ीचर ग्रुप बातचीत में भी उतना ही काम का है, जहां यूज़र्स शायद उन लोगों को अपना फ़ोन नंबर नहीं बताना चाहते जिन्हें वे नहीं जानते।

अनचाहे कॉन्टैक्ट से बचने के लिए, WhatsApp ने कन्फ़र्म किया है कि कोई पब्लिक यूज़रनेम डायरेक्टरी या सर्च सजेशन नहीं होगा। इसके बजाय 'पहली बार आपसे कॉन्टैक्ट करने के लिए लोगों को आपका सही यूज़रनेम पता होना चाहिए।' प्लेटफ़ॉर्म एक ऑप्शनल यूज़रनेम की (key) भी ला रहा है, जो एक अतिरिक्त क्रेडेंशियल है जिसे यूज़र्स इनेबल कर सकते हैं, ताकि दूसरों को मैसेज भेजने से पहले यूज़रनेम और की (key) दोनों की ज़रूरत पड़े।

Also read: क्या बंद हो जाएगी बजाज की ये खास बाइक? डीलर ने रोकी सप्लाई

यूज़रनेम रिज़र्व की सुविधा भी जल्द मिलेगी

WhatsApp ने कहा है कि वह अपने बहुत बड़े यूज़र बेस की वजह से यूज़रनेम रिज़र्व करने की सुविधा जल्दी शुरू कर रहा है। hatsApp ने अपने ब्लॉग में आगे कहा गया, "इस हफ़्ते से, आप इस साल के आखिर में आने वाले इस फ़ीचर के लिए अभी से यूज़रनेम रिज़र्व कर सकते हैं। WhatsApp पर तीन अरब से ज़्यादा लोग हैं, इसलिए कई नाम एक जैसे हो सकते हैं। इसी वजह से हम रिज़र्वेशन की सुविधा जल्दी शुरू कर रहे हैं, ताकि हर किसी को अपनी पसंद का यूज़रनेम चुनने का मौका मिल सके।'

खास बात यह है कि क्रिएटर, बिज़नेस और ऑर्गनाइज़ेशन भी वही यूज़रनेम ले सकेंगे जो वे पहले से Instagram या Facebook पर इस्तेमाल करते हैं, जिससे Meta के सभी प्लेटफ़ॉर्म पर उनकी एक जैसी पहचान बनी रहेगी। बता दें, यूज़रनेम 35 कैरेक्टर तक लंबे हो सकते हैं और इनमें अक्षर, नंबर, डॉट और अंडरस्कोर शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यूज़र्स कभी भी अपना यूज़रनेम बदल या उसे हटा सकते हैं। WhatsApp ने कहा है कि यह फ़ीचर धीरे-धीरे सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और जब उनके देश में यूज़रनेम उपलब्ध हो जाएंगे, तो यूज़र्स को ऐप के अंदर ही एक नोटिफ़िकेशन मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GM Modular ने लॉन्च किया ये खास पावर बैंक, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

आज के समय में स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई केबल और चार्जिंग एक्सेसरीज साथ रखना परेशानी भरा हो सकता है।

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन के जरिए विदेशों में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के ईडी एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर के मुताबिक, नया Mahindra Scorpio Lifestyler भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

चीन का ये खास ऐप दे सकता है YouTube को टक्कर, ग्लोबल यूजर्स के लिए हुआ लॉन्च

चीन की मशहूर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट BiliBili अब इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। कंपनी ने 19 अगस्त को पुष्टि की कि वह अपनी सर्विस को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast