Search KhabarFast

Press ESC to close

केंद्र ने Ola और Uber को भेजा नोटिस, पूछा- iPhone और Android पर क्यों दिखाए जा रहे हैं अलग-अलग किराए?

केंद्र ने Ola और Uber को भेजा नोटिस, पूछा- iPhone और Android पर क्यों दिखाए जा रहे हैं अलग-अलग किराए?

Ola-Uber News: केंद्र सरकार ने ओला और उबर से यह सवाल किया है कि क्यों उनके द्वारा दिखाए गए किराए अलग-अलग फोन ऑपरेटिंग सिस्टम (Android and IOS) पर अलग-अलग होते हैं। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ओला और उबर को CCPA ने भेजा नोटिस

खबरों के अनुसार, उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार, 23जनवरी 2025को बताया कि उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ओला और उबर को नोटिस भेजा है। इन कैब सेवाओं पर आरोप है कि वे उपयोगकर्ताओं के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (Android and IOS) के आधार पर एक ही जगह की यात्रा के लिए अलग-अलग किराए निर्धारित कर रहे हैं।

Android and IOSपर अलग-अलग किराए

जोशी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उपभोक्ता मामलों के विभाग ने सीसीपीए के जरिए ओला और उबर को नोटिस भेजा है। इसमें उनसे पूछा गया है कि क्यों एक ही जगह की बुकिंग के लिए आईफोन और एंड्रॉयड पर अलग-अलग किराए दिखाए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछले महीने उन्होंने उपभोक्ता शोषण के मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने का आदेश दिया था और इन आरोपों की गहन जांच करने को कहा था। जोशी ने इसे उपभोक्ताओं के पारदर्शिता के अधिकार का उल्लंघन बताया।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मामला आया सामने

यह मामला दिसंबर 2024में सामने आया, जब एक सोशल मीडिया यूजर ने दो फोन की तस्वीर शेयर की। उसमें उबर ऐप पर एक ही स्थान के लिए अलग-अलग किराए दिखाए गए थे। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, उबर ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि फोन की वजह से किराए में कोई अंतर नहीं आता।

केंद्र सरकार द्वारा ओला और उबर से पूछे गए सवाल ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के प्रति सरकार की सख्त नीति को उजागर किया है।अब आगे इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Electric Scooter: अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी चला सकेंगे ये स्कूटर, खर्चा भी है जीरो, फटाफट खरीद लें ये ई स्कूटर

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में Ampere ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo VYB लॉन्च किया है।

Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

Royal Enfield Flying Flea C6: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी फिलहाल कंपनी बेंगलुरु से इसकी डिलीवरी धीरे-धीरे शुरू कर रही है। । Flying Flea C6 के साथ रॉयल एनफील्ड ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री कर ली है।

अब watchOS 27 में Apple Watch Series 6, 7, 8 और Ultra के लिए सपोर्ट बंद, Apple ने बताया इसका कारण

Tech Update: Apple ने पांच Apple Watch मॉडल के लिए watchOS 27 का सपोर्ट बंद करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बताया है। कंपनी का कहना है कि नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड फीचर्स और Siri के बेहतर एक्सपीरियंस और ज़रूरी परफॉर्मेंस देने के लिए यह कदम ज़रूरी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast