Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, तीन कॉलोनियों में की गई तोड़फोड़

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, तीन कॉलोनियों में की गई तोड़फोड़

Haryana news: हरियाणा के रोहतक में अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। तीन कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। इस कार्रवाई पर उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों और कालोनियों पर अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से तोड़-फोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गांव सुनारियां कलां में लगभग 4.5 एकड़ में विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों में 2 निर्माण, एक चारदीवारी एवं 2 कच्चे रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

सचिन गुप्ता ने बताया कि जिला में अवैध निर्माण और कॉलोनी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध कॉलोनी व निर्माण को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने जीवन की जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण व कॉलोनी के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा।

Also read: हरियाणा में 4,000 नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया की जाए तेज, राज्यमंत्री राजेश नागर ने दिये निर्देश

जिला नगर योजनाकार लिंक अधिकारी अंजू ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों या डीलर और भू-मालिकों द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सैक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा सरकार का फैसला, अब HR विभाग से होगी क्लर्कों की भर्ती

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया है कि हरियाणा लिपिकीय (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम, 2026 के लागू होने के बाद क्लर्क के पद पर सभी नियमित नियुक्तियां मानव संसाधन विभाग द्वारा की जाएंगी। इनमें सीधी भर्ती के माध्यम की जाने वाली नियुक्तियों के साथ-साथ अनुकंपा आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां भी शामिल होंगी।

Haryana News:हरियाणा के गुरुग्राम में चला पुलिस का बुलडोजर, 13 मामलों के आरोपी का अवैध निर्माण हुआ ध्वस्त

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पटौदी क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर व्यापारी मोहल्ला, पटौदी, जिला गुरुग्राम में की गई, जहां जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मशीनरी की सहायता से अवैध निर्माण को हटाया और भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast