Search KhabarFast

Press ESC to close

अब watchOS 27 में Apple Watch Series 6, 7, 8 और Ultra के लिए सपोर्ट बंद, Apple ने बताया इसका कारण

अब watchOS 27 में Apple Watch Series 6, 7, 8 और Ultra के लिए सपोर्ट बंद, Apple ने बताया इसका कारण

Tech Update: Apple ने पांच Apple Watch मॉडल के लिए watchOS 27 का सपोर्ट बंद करने के अपने फैसले के बारे में खुलकर बताया है। कंपनी का कहना है कि नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड फीचर्स और Siri के बेहतर एक्सपीरियंस और ज़रूरी परफॉर्मेंस देने के लिए यह कदम ज़रूरी है। यानी अब Apple Watch Series 6, Series 7, Series 8, Apple Watch SE (सेकंड जेनरेशन) और ओरिजिनल Apple Watch Ultra को watchOS 27 का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

Mac Rumours के अनुसार, इन डिवाइस को सिक्योरिटी अपडेट तो मिलते रहेंगे, लेकिन नए सॉफ्टवेयर फीचर्स का एक्सेस नहीं मिल पाएगा। यह फैसला Apple वॉच लाइनअप के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। क्योंकि Apple ने एक ही सॉफ्टवेयर अपडेट में तीन साल पुराने डिवाइस के लिए सपोर्ट खत्म कर दिया है, जो इस प्रोडक्ट कैटेगरी के लिए एक अभूतपूर्व कदम है।

Also read: Royal Enfield Flying Flea C6 लॉन्च डिलीवरी शुरू, जानिए क्या है कीमत और खास फीचर्स

यूजर्स को मिलें अच्छा अनुभव

Mac Rumours के अनुसार, Apple वॉच और हेल्थ प्रोडक्ट मार्केटिंग मैनेजर कैट डूली ने कहा 'अपने सभी प्लेटफ़ॉर्म पर हर सॉफ़्टवेयर रिलीज़ के साथ, हम हमेशा यही चाहते हैं कि आपको सबसे अच्छा अनुभव मिले। इसलिए हम पावर और परफ़ॉर्मेंस को प्राथमिकता देते हैं।' उन्होंने आगे बताया watchOS के शानदार नए फ़ीचर, जिनमें सिरी AI की क्षमताएं और नया टैप जेस्चर शामिल हैं, Apple वॉच सीरीज़ 9 और उसके बाद के मॉडल, Ultra 2 और उसके बाद के मॉडल, और SE 3 में मौजूद प्रोसेसिंग पावर के साथ सबसे अच्छा काम करते हैं।'

डूली ने यह भी कहा कि पुराने Apple Watch मॉडल, जो लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर वाले iPhone के साथ पेयर किए गए हैं, वे सामान्य रूप से काम करते रहेंगे। साथ ही, उन्हें सिक्योरिटी अपडेट भी मिलते रहेंगे। इसके अलावा watchOS सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर डायरेक्टर डेविड क्लार्क के अनुसार, इस सॉफ़्टवेयर अपडेट का एक मकसद एकदम क्लियर है, 'Apple Watch पर इंटेलिजेंस की क्षमता को बढ़ाना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

GM Modular ने लॉन्च किया ये खास पावर बैंक, एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

आज के समय में स्मार्टफोन, ईयरबड्स और स्मार्टवॉच हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। ऐसे में अलग-अलग डिवाइस को चार्ज करने के लिए कई केबल और चार्जिंग एक्सेसरीज साथ रखना परेशानी भरा हो सकता है।

Mahindra Scorpio Lifestyler: भारत के बाद इन देशों में धूम मचाएगा महिंद्रा का नया पिकअप

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने नए पिकअप वाहन के जरिए विदेशों में कारोबार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के ऑटो और फार्म सेक्टर के ईडी एवं सीईओ राजेश जेजुरिकर के मुताबिक, नया Mahindra Scorpio Lifestyler भारत के साथ-साथ कई ग्लोबल मार्केट में भी उतारा जाएगा।

चीन का ये खास ऐप दे सकता है YouTube को टक्कर, ग्लोबल यूजर्स के लिए हुआ लॉन्च

चीन की मशहूर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट BiliBili अब इंटरनेशनल मार्केट में कदम बढ़ा रही है। इसे चीन का YouTube भी कहा जाता है। कंपनी ने 19 अगस्त को पुष्टि की कि वह अपनी सर्विस को दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast