Search KhabarFast

Press ESC to close

Electric Scooter: अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी चला सकेंगे ये स्कूटर, खर्चा भी है जीरो, फटाफट खरीद लें ये ई स्कूटर

Electric Scooter: अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस के भी चला सकेंगे ये स्कूटर, खर्चा भी है जीरो, फटाफट खरीद लें ये ई स्कूटर

Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में Ampere ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo VYB लॉन्च किया है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत है और न ही आरटीओ रजिस्ट्रेशन की।

क्या है शुरुआती कीमत? 

कंपनी ने इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 69,499 रुपये रखी है। यह मॉडल कंपनी के पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा आधुनिक और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। स्कूटर को खासतौर पर छात्रों, बुजुर्गों और पहली बार दोपहिया वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। डिजाइन की बात करें तो स्कूटर में एलईडी डीआरएल, एम्बिएंट लाइटिंग और स्टाइलिश बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसे वॉर्म व्हाइट, पेस्टल पर्पल, डार्क ग्रे और एक्वा मेटैलिक जैसे चार आकर्षक रंगों में लॉन्च किया गया है। इसका स्पोर्टी लुक युवाओं को भी काफी पसंद आ सकता है।

स्कूटर में दी गई एलएफपी बैटरी 

पावर और रेंज के मामले में भी यह स्कूटर दमदार माना जा रहा है। इसमें 1.44 kWh क्षमता की एलएफपी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, इसलिए इसे चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती। बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 5 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में की-लेस गो सिस्टम, प्रीमियम की-फॉब, रिवर्स मोड, एलईडी लाइटिंग, एलसीडी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मेन स्टैंड और 24 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है। ये सुविधाएं इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए और भी सुविधाजनक बनाती हैं।

12 इंच का अलॉय व्हील 

स्कूटर में 0.25 kW की हब मोटर दी गई है, जो 35 Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। आगे 12 इंच का अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक जबकि पीछे 10 इंच का व्हील दिया गया है। 140 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 1310 मिमी व्हीलबेस के कारण यह शहर की सड़कों पर बेहतर संतुलन और आरामदायक राइड का अनुभव देता है। कम कीमत, आसान संचालन और अच्छी रेंज के कारण यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर शहरी यात्रियों और डिलीवरी सेवाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। 

Also read: Tata-Kia Rates Hike: टाटा और Kia की गाड़ियां होगी महंगी, एक जुलाई से बढ़ जाएंगे रेट, देखें कितनी महंगी हो जाएगी गाड़ियां ?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऑटो इंडस्ट्री की शानदार शुरुआत, पहली तिमाही में सभी वाहन श्रेणियों की रिकॉर्ड बिक्री

त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में स्थिर मांग रहने की उम्मीद है। यह मजबूत पहली तिमाही के बाद हो रहा है, जिसमें सभी वाहन खंडों में दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की गई।

Motorola का महाऑफर! मार्केट में उतारा 7100mAh बैटरी वाला फोन; मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Motorola Phone Launched:मोबाइल बनाने वाली कंपनी Motorola मार्केट में अपना विस्तार लगातार कर रहा है। कंपनी ने अब Motrola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकक तैयार किया गया है।

Airtel यूजर्स के लिए अलर्ट...एयरटेल Perplexity Pro का फ्री पीरियड Over, डेडलाइन मिस करने पर बैंक अकाउंट से कटेंगे पैसे; ऐसे करें केंसिल

Airtel Perplexity Pro Subscription: एयरटेल यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। अगर आपने 12 महीने का फ्री Perplexity Pro AI सर्विस का ऑफर एक्टिव कर रखा है तो ये सर्विस अब जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐसे में अगर आप इस सर्विस का आनंद आगे भी उठाना चाहते है तो आपको अगले 1 साल तक के लिए ₹17,000 खर्च करने होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast