Search KhabarFast

Press ESC to close

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली की वापसी; बुमराह भी टीम में शामिल

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली की वापसी; बुमराह भी टीम में शामिल

India ODI Squad 2026: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है। हालांकि उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगी। अगर विराट फिटनेस टेस्ट में सफल रहते हैं, तभी वह सीरीज में खेल पाएंगे। टीम चयन की सबसे बड़ी खबर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी है। बुमराह लंबे समय बाद वनडे टीम में लौटे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2023 विश्व कप फाइनल में भारत के लिए 50 ओवर का मुकाबला खेला था। उनकी वापसी से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को बड़ी मजबूती मिलेगी।

अक्षर पटेल की भी वापसी

ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी वनडे टीम में लौट आए हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। इसके अलावा कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल के कंधों पर होगी, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं कुछ खिलाड़ियों को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे को स्क्वॉड से बाहर रखा गया है। यशस्वी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार नाबाद 110 रन की पारी खेली थी। लेकिन विराट कोहली की वापसी के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। यशस्वी को पहले विराट के चोटिल होने के कारण टीम में शामिल किया गया था।

इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार शामिल हैं। दूसरी ओर, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है। वह अभी तक बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा नहीं कर सके हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं ने उन्हें फिलहाल आराम देने का फैसला किया है। 

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज 14 जुलाई से शुरू होगी। पहला मैच बर्मिंघम में, दूसरा 16 जुलाई को कार्डिफ में और तीसरा व अंतिम मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज को आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Also read: वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; बनाया नया विश्व रिकॉर्ड  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या बाहर; विराट कोहली की वापसी की उम्मीद

इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya फिटनेस कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast