Search KhabarFast

Press ESC to close

Monsoon Update: मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 23 जून से बारिश का नया दौर शुरू; दिल्ली में कब पहुंचेगा सिस्टम?

Monsoon Update: मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 23 जून से बारिश का नया दौर शुरू; दिल्ली में कब पहुंचेगा सिस्टम?

Delhi Monsoon Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर रफ्तार बढ़ाने वाला है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।

IMD ने बताया है कि 8 जून से दक्षिण महाराष्ट्र में रुका हुआ, लेकिन अब दोबारा ये सक्रिय होकर उत्तर और पूर्व दिशा की ओर बढ़ सकता है। बता दें, मानसून ने 4 जून को केरल में प्रवेश किया था और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अब उत्तर और मध्य भारत की ओर इसका विस्तार होने वाला है।

दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?

उत्तर-पश्चिम भारत, खासकर दिल्ली और आसपास के इलाकों में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। IMD की मानें तो मानसून जून के आखिरी सप्ताह (25-30 जून) या जुलाई के पहले सप्ताह तक दिल्ली पहुंच सकता है। जिससे बारिश को लेकर लोगों का इंतजार होगा और उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी।

Also read: एनसीआर का दायरा घटाने का प्रस्ताव खारिज, हरियाणा के 5 जिले फिलहाल रहेंगे शामिल

इन राज्यों में मानसून की सक्रियता

दूसरी तरफ, मानसून की सक्रियता अभी पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बनी हुई हैं। जहां पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में ये सिलसिला पूरे हफ्ते तक जारी रह सकता है। इसके अलावा असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। IMD ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की है।

मध्य और पश्चिम भारत में गर्मी

 तो वहीं, मध्य और पश्चिम भारत के कई इलाके अभी भी भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं। तेलंगाना और बिहार के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 25 जून तक लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस स्थिति के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर सुनाई है। IMD के अनुसार, 22 जून के बाद से मौसम में बदलाव होगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। इससे कई क्षेत्रों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 में भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast