Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET परीक्षा के दौरान छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता, एयरपोर्ट पर रुके रहे पीएम मोदी

NEET परीक्षा के दौरान छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता, एयरपोर्ट पर रुके रहे पीएम मोदी

PM Modi Kolkata Visit: देशभर में रविवार को NEET-UG परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें लाखों छात्र शामिल हुए। परीक्षा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक जानकारी सामने आई है, जिसने छात्रों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कोलकाता से दिल्ली लौटे। उनकी फ्लाइट दोपहर करीब 1:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। सामान्य तौर पर उन्हें वहां से सीधे अपने आवास के लिए रवाना होना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

एयरपोर्ट पर ही रुके रहे पीएम 

बताया गया कि उसी समय दिल्ली में NEET परीक्षा देने वाले छात्रों का परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने का समय था। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। ऐसे में प्रधानमंत्री के काफिले की आवाजाही से कहीं ट्रैफिक प्रभावित न हो और छात्रों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी कुछ समय तक एयरपोर्ट पर ही रुके रहे।

छात्रों की सुविधा का रखा गया ध्यान 

छात्रों के परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंच जाने और परीक्षा शुरू होने के बाद ही प्रधानमंत्री अपने आवास के लिए रवाना हुए। इस कदम को छात्रों की सुविधा और उनके भविष्य के प्रति संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है। इस बार NEET परीक्षा खास वजह से भी चर्चा में है। पहले 3 मई को आयोजित परीक्षा को पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आज देशभर में दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं।

केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती 

परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी तरह की अफवाह या गलत सूचना न फैले। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों से पेपर लीक जैसी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। एजेंसी ने इस बार परीक्षा अवधि में 15 मिनट की अतिरिक्त बढ़ोतरी भी की है। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चली।

अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि छात्रों को निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

Also read: Monsoon Update: मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 23 जून से बारिश का नया दौर शुरू; दिल्ली में कब पहुंचेगा सिस्टम?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CEC नियुक्ति कानून पर SC के जजों के फैसले अलग-अलग, मामला अब संविधान पीठ के पास; पूरा विवाद जानें

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तय करने वाले 2023 के एक कानून को चुनौती देने वाली याचिका को आगे अन्य न्यायाधीशों के पास भेजा जाए या नहीं, इस सवाल पर दो जजों की अलग-अलग राय सामने आई हैं। जिसके बाद इस मामले को संविधान पीठ को सौंप दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 Sep: बंगाल की खाड़ी में मौजूद सिस्टम बन रहा मुसीबत, देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: यह समय मानसून का वापसी का होता हैं, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम की वजह से कई इलाकों में आंधी-तूफान की स्थिति बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लगातार राज्यों को अलर्ट कर रहा है। साथ ही, कल 24 सितंबर 2026 गुरूवार के लिए चेतावनी जारी की है।

रेलवे ने कर ली पूरी तैयारी...2027 में भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, मिनिस्ट्री ने विडियो शेयर कर किया कन्फर्म

भारत में बुलेट ट्रेन को पटरियों पर दौड़ने का काम काफी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे ने विडियो जारी कर बताया की अगले साल 2027 से इस ट्रेन की शुरुआत कर दी जाएगी, रेलवे मिनिस्ट्री की ओर से इसे कन्फर्म भी किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast