Search KhabarFast

Press ESC to close

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi Record: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव ने ऐसी पारी खेली, जिसने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए। इंडिया-ए की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस तूफानी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। खास बात यह रही कि अर्धशतक तक पहुंचने के दौरान उन्होंने एक भी सिंगल रन नहीं लिया। उन्होंने केवल चौकों और छक्कों के दम पर अपना पचासा पूरा किया।

शानदार छक्का लगाकर किया अर्धशतक पूरा

वैभव ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुलाज समुदिता की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के बल्लेबाज कौशल्या वीरारत्ने के नाम था, जिन्होंने साल 2005 में सिर्फ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। वैभव ने भारत के सरफराज खान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 15 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी।

स्ट्राइक रेट 324.14 रहा 

वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी यहीं नहीं रुकी। उन्होंने केवल 29 गेंदों में 94 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 8 छक्के निकले। उनका स्ट्राइक रेट 324.14 रहा, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण है। हालांकि वह शतक से केवल 6 रन दूर रह गए। श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अराचिगे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उनकी टाइमिंग बिगड़ गई और विजयकांत व्यासकांत ने उनका कैच पकड़ लिया।

बल्ले से किया धमाका 

वैभव सबसे तेज लिस्ट-ए शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से भी चूक गए। यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज Jake Fraser-McGurk के नाम है, जिन्होंने 2023 में केवल 29 गेंदों में शतक जड़ा था। पूरे टूर्नामेंट में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें वैभव पर टिकी थीं। शुरुआती चार मैचों में वह केवल 117 रन बना सके थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने अपने बल्ले से ऐसा धमाका किया कि सभी को हैरान कर दिया।

अब वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले हैं। शानदार फॉर्म को देखते हुए उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई हैं। उनकी यह पारी भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद उत्साहजनक मानी जा रही है।

Also read: इंग्लैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पांड्या बाहर; विराट कोहली की वापसी की उम्मीद

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

INDvsSLTest:श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला उगल रहा आग, जड़ा लगातार दूसरा शतक; नंबर 3 की टेंशन दूर?

INDvsSLTest:भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला आग उगल रह है। अपना शानदाप फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 168 गेंदों में शतक पूरा किया और 117 रन बनाए।

विदेशी धरती पर ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, धोनी समेत तीन पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड ध्वस्त

Rishabh Pant Reaches Milestone:भारतीय टीम इस वक्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है। अब भारत की नजर दूसरा मैच जीत सीरीज अपने नाम करने पर है। दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है।

दुनिया को मिला उसैन बोल्ट से भी तेज-तर्रार धावक! मात्र 9.39 सेकंड में 100 मीटर रेस पूरी कर मचाया तहलका

World Robot Games: दुनिया में अगर सबसे तेज धावक का नाम लिया जाएगा, तो सबसे आगे नाम उसैन बोल्ट का होगा। जमैका के उसैन बोल्ट ने मैदान पर इस कदर सनसनी मचाई की उनके आसपास कोई धावक ठहर नहीं सका। साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान उन्होंने 9.69 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast