Search KhabarFast

Press ESC to close

IBPS Clerk Recruitment 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11,403 पदों के लिए दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

IBPS Clerk Recruitment 2026: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11,403 पदों के लिए दिन तक कर सकेंगे अप्लाई

IBPS Clerk Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन यानी IBPS ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इस भर्ती को CRP CSA-XVI के नाम से भी जाना जाता है। अब योग्य उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कस्टमर सर्विस एसोसिएट यानी CSA के 11,403 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले आवेदन की आखिरी तारीख इससे पहले तय की गई थी, लेकिन अब उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है। उम्मीदवार 28 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भरने के साथ आवेदन शुल्क भी जमा कर सकते हैं। इसी तारीख तक आवेदन में सुधार यानी करेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

दो चरणों में होगी परीक्षा

IBPS Clerk की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर 2026 को होने की संभावना है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जो उम्मीदवार अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनकी डिग्री का रिजल्ट आवेदन की आखिरी तारीख यानी 28 अगस्त 2026 तक घोषित होना जरूरी है।

कितना है आवेदन शुल्क?

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग यानी PwBD और एक्स-सर्विसमैन यानी EXS उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये रखा गया है।

आवेदन से पहले दस्तावेज रखें तैयार

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें साफ बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट साइज फोटो, सफेद कागज पर काली स्याही से किया गया हस्ताक्षर और सफेद कागज पर नीली या काली स्याही से बनाया गया बाएं हाथ के अंगूठे का निशान शामिल है। इसके अलावा उम्मीदवार को सफेद कागज पर काली स्याही से अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा भी अपलोड करनी होगी। सभी दस्तावेज IBPS पोर्टल पर दिए गए तय आकार और फॉर्मेट के अनुसार होने चाहिए। उम्मीदवार अंतिम सबमिशन से पहले फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म और फीस भुगतान की रसीद सुरक्षित रख लेना चाहिए, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

Also read: NEET परीक्षा के नियमों में बदलाव, एक शिफ्ट में होगा एग्जाम; इस चीज के लिए मिलेगा एक्सट्रा टाइम

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NEET परीक्षा के नियमों में बदलाव, एक शिफ्ट में होगा एग्जाम; इस चीज के लिए मिलेगा एक्सट्रा टाइम

NEET PG Exams Rules Changes:नीट परीक्ष पेपर लीक होने के बाद सरकार लगातार एक्शन मोड में है। भले ही नीट की परीक्षा दोबारा कराई गई हो लेकिन, जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन 25 जुलाई तक चलाता रहा और आखिरकार धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार खत्म; जानें कितने हुए सफल?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast