Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ, जिस वजह से उन्हें लोगों से माफी मांगनी पड़ी। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनसे नंबरिंग को लेकर कुछ गलती हो गई। बाद में उन्होंने उस गलती के बारे में खुलकर बात की और फैंस से माफी भी मांगी।
अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
दरअसल, बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया। उस पोस्ट में उन्होंने एक्स और फिर फेसबुक पर नंबरिंग को लेकर हो रही गलती के बारे में बताया और माफी मांगी। बता दें, अमिताभ जब भी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करते हैं, वह उन पोस्ट्स को एक खास तरह का नंबर देते हैं।
हाल ही में उन्होंने एक्स पर एक पोल्ट शेयर, जिसमें उन्होंने पोस्ट नंबर 5817 के बाद गलती से 5718, 5719 लिख दिए। इस बात का अहसास उन्हें तब हुआ, जब एक फैन ने उन्हें इस बारे में बताया। जिसके बाद उन्होंने उस फैन को शुक्रिया कहा और माफी मांगते हुए तुरंत अपनी गलती ठीक करी। लेकिन इस बाद फेसबुक पर भी उनसे ऐसी ही गलती हुई, जिस पर उन्होंने कहा 'FB 4756 - पहले एक्स पर नंबरिंग गलत हो रही थी... और अब यहां भी वही हो रहा है... गलती के लिए माफी चाहता हूं...।‘
Also read: कृति सैनन के राखी लुक पर छिड़ा विवाद, कंगना रनौत ने कहा- ‘भाई को राखी बांधते समय ऐसे कपड़े क्यों?’
फैंस का रिएक्शन
अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इस तरह की गलती होना आम बात है। एक यूजर ने कहा ‘सर आप चिंता न करें।‘ कुछ यूजर्स ने उसने अपनी सेहत का ध्यान रखने की बात कही, जबकि कुछ यूजर्स ने उन्हें निशाने पर लेते हुए कहा कि देश में इतना सबकुछ हो रहा है, लेकिन उन्होंने इस पर एक बार भी बात नहीं की। कुल मिलाकर, सोशल मीडिया पर फैंस के मिले-जुले कमेंट्स मिल रहे हैं।
मालूम हो कि अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग और सोशल मीडिया अपडेट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। अब अगर उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्हें बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में देखा गया था। जानकारी के अनुसार, वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हैं। इसी के साथ वर्तमान समय में वह सोनी देलीविजन के रियेलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में होस्ट की भूमिका में नजर आ रहे हैं।