Nitin Gadkari:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने सनसनी फैला दी है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह अब पहले जितना काम नहीं कर सकते और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी को कार्यभार सौंपा जाए। जिसके बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या वह कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले हैं।
खास बात यह है कि नितिन गडकरी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कैबिनेट के फेरबदल को कयास लगाए जा रहे हैं। गडकरी ने बताया कि कैसे रोजमर्रा के कामों में अब उनकी भागीदारी कम हो गई है। उनका कहना है कि अब नई पीढ़ी को कार्यभार सौंप कर उन्हें मार्गदर्शन देने की जरूरत है।
महाराष्ट्र के विकास कार्य पर रहेगा फोक्स-गडकरी
नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले 30 सालों से लगातार सार्वजनिक जीवन में काम कर रहा हूं। इस दौरान मैंने कई उतार चढ़ाव देखे, कई बार सम्मानित भी किया गया। लेकिन, अब मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता। हालांकि, इसके तुरंत बाद नितिन गडकरी ने विकास कार्य की बात करने शुरू किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास का दायरा और बढ़ेगा। उनका लक्ष्य है कि महाराष्ट्र का कोई आदिवासी गांव बिजली के वंचित ना रहे और राज्य में विकास कार्य दिखे।
कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ये बयान भाजपा में बड़े संगठनात्मक बदलाव के कुछ दिनों बाद आया है। पिछले हफ्ते ही नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान हुआ है। इसे पीढ़ीगत बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। 2015 में भी अमित शाह के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ था। अब नितिन गडकरी का बयान आगे बड़े बदलाव का इशार कर रहा है। संगठन में हुए बड़े बदलाव के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में भी फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।
Also read: मुफ्त LPG सिलिंडर, बसों में यात्रा फ्री…तमिलनाडु की विजय सरकार ने खोला खजाने का पिटारा; महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बड़ा ऐलान