World Robot Games: दुनिया में अगर सबसे तेज धावक का नाम लिया जाएगा, तो सबसे आगे नाम उसैन बोल्ट का होगा। जमैका के उसैन बोल्ट ने मैदान पर इस कदर सनसनी मचाई की उनके आसपास कोई धावक ठहर नहीं सका। साल 2008 में बीजिंग ओलंपिक के दौरान उन्होंने 9.69 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने अगले ही साल 9.58 सेकंड में 100 मीटर की रेस पूरी कर अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।
हालांकि, उसैन बोल्ट का वो रिकॉर्ड अब धाराशाई हो गया है। चीन में आयोजित हुए खेल में 100 मीटर की रेस पूरी कर दुनिया को चौंका दिया। चीन में चल रहे World Robot Games में चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकेंड में पूरी कर दी। इसके अलावा दूसरे नंबर पर रहने वाले Honor के Lightning ने भी 100 मीटर की रेस 9.47 सेकेंड में पूरी कर ली।
उसैन बोल्ट से भी तेज रफ्तार
इन रोबोट की रफ्तार ने भले ही सबको हैरान कर दिया लेकिन, उनका फिनिश बोल्ट जैसा बिल्कुल नहीं था। Tiangong Ultra ने दौड़ पूरी करने के बाद अपना संतुलन खो दिया और लड़खड़ाते हुए गिर गया। उसकी रफ्तार को रोकने के लिए लगाई गई मोटी मैट से वह जा टकराया। दूसरी तरफ Lightning भी रेख खत्म होने के बाद गिर गया और उसे स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। मतलब दोनों रोबोटों ने उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया लेकिन, इंसानी एथलीटों की तरह संतुलित और शानदार फिनिश करने में अभी पीछे है।
एक साल में 12 सेकंड का सुधार
इन रोबोटों के विकसित करने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल हुए World Robot Games में Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस 21.50 सेकंड में जीती थी। इस बार उन्हें 9.39 सेकंड का समय निकाला। यानी सिर्फ एक साल में 12 सेकंड का सुधार देखा गया। यह अंतर बताता है कि ह्यूमनाइड रोबोट तकनीक किस तेजी से विकसीत हो रही है। Tiangong Ultra इससे पहले बीजिंग में आयोजित दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड रोबोट हाफ मैराथन भी फतह कर चुका है।
Also read: खेल के बीच में जायसवाल ने श्रीलंकाई क्रिकेटर को दिया IPL का ऑफर, फिर मैदान पर ही हो गया बड़ा ड्रामा