Search KhabarFast

Press ESC to close

76 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए बड़ा ऐलान; यहां देखें सैलरी

76 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए बड़ा ऐलान; यहां देखें सैलरी

Rajasthan Government Teacher Recruitment: इस समय राजस्थान के सरकारी स्कूलों की झज्जर इमारतों का मुद्दा पूरे राज्य में गरमाया हुआ है। कहीं क्लासरूम में छत नहीं हैं, तो कहीं गाय-भैंस के तबेलों को ही क्लासरूम की शक्ल दे दी गई है। जिसके चलते बच्चें और उनके अभिभावक लगातार सुधार की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी भी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है, जिसके लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

दरअसल, सरकारी स्कूलों में काफी लंबे समय से टीचर्स के कई पद खाली है, जिसे देखते हुए सरकार ने 'विद्या संबल योजना' के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती का फैसला लिया है। इस योजना के जरिए लगभग 76,000 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। बता दें, इन भर्तियों से गेस्ट फैकल्टी की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

Also read: राजस्थान के सरकारी स्कूलों का होगा कायाकल्प, 3 साल में 12,500 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

शिक्षकों की भर्ती के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई हैँ। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए और सभी उम्मीदवारों को समान मौका मिले, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसलिए हर एक खाली पद के लिए तीन उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इसके बाद योग्यता और मेरिट के आधार पर तीनों में से किसी एक योग्य उम्मीदवार को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलेरी?

जानकारी के अनुसार, 'विद्या संबल योजना' के तहत शिक्षक के पद के लिए जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें प्रति घंटे के हिसाब से सैलेरी दी जाएगी, इसकी मासिक अधिकतम सीमा भी तय की गई है।

कक्षा 1-8: 300 रुपये प्रति घंटा, अधिकतम 21,000 रुपये प्रति महीना  

कक्षा 9-10: 350 रुपये प्रति घंटा, अधिकतम 25,000 रुपये प्रति महीना  

कक्षा 11-12: 400 रुपये प्रति घंटा, अधिकतम 30,000 रुपये प्रति महीना  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 30 घायल; 3 PGI रेफर

Himachal News: हिमाचल के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मां नयना देवी के दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री गांव के करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पीरनिगाह में झंडा रस्म अदा करने के बाद उतराई में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के वाहनों के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

UP News: योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नियुक्ति पत्र हर सप्ताह अलग-अलग बैच में युवाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर भी जमकर निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast