ICC Test Ranking: क्रिकेट में इस वक्त टेस्ट मैचों का दौर चल रहा है। एक तरफ भारत-श्रीलका के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश और पाकिस्तान-वेस्टइंडीज की टीम भी टेस्ट सीरीज खेल रही है। वहीं, भारत श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 19 अगस्त को खत्म हुआ। जिसके बाद आईसीसी की तरफ से रैंकिंग जारी की गई।
आईसीसी की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ट्रेविस हेड की जगह इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं,जो रूट और स्टीव स्मिथ को भी फायदा हुआ है।
नबंर एक बल्लेबाज बने हैरी ब्रूक
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट 852 है। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 840 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी 844 रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर तीन पर बने हुए हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को नुकसान उठाना पड़ा है। वह अब तीन स्थानों के नुकसान के साथ सीधे नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग प्वाइंट 819 रह गई है। वहीं, साउथ अफ्रीका के कैप्टन टेम्बा बावुमा की रेटिंग 775 है। वह पांचवें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी 716 रेटिंग प्वाइंट के साथ 10वें नंबर पर हैं।
भारतीय खिलाड़ी की रैंकिंग में बदलाव नहीं
हालांकि, भारतीय टीम के बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई असर नहीं हुआ है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल 743 की रेटिंग प्वाइंट के साथ नंबर 7 पर बने हुए हैं। वही, जशस्वी जायसवाल 733 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर कायम हैं। दरअसल, भारत के बल्लेबाजों की रैंकिंग इसलिए नहीं बदली क्योंकि, भारत-श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का नतीजा आईसीसी की रैंकिंग आने से कुछ देर पहले आया है। ऐसे में अगली रैंकिंग जारी की जाएगी, उसमें भारतीय बल्लेबाज भी शामिल होंगे।
Also read: INDvsSLTest: बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर शुभमन गिल, रोहित-कोहली के को पीछे छोड़ रचेंगे इतिहास