Search KhabarFast

Press ESC to close

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 30 घायल; 3 PGI रेफर

हिमाचल के ऊना में बड़ा हादसा! श्रद्धालुओं से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 30 घायल; 3 PGI रेफर

Himachal News: हिमाचल के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मां नयना देवी के दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री गांव के करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पीरनिगाह में झंडा रस्म अदा करने के बाद उतराई में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रक में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय लोगों के वाहनों के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया।

इस हादसे में करीब 30 श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं, जिन श्रद्धालुओं की हालत स्थिर है, उन्हें वाहनों के माध्यम से उनके पैतृक गांव इंद्री वापस भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। तहसीलदार ऊना की ओर से घायलों को तत्काल राहत उपलब्ध करवाने की कार्रवाई भी शुरू की गई।

बताया जा रहा है कि श्रद्धालु हर साल की तरह इस बार भी पीरनिगाह दरबार में झंडा रस्म अदा करने पहुंचे थे। इसके बाद उनका मां नयना देवी के दर्शन कर वापस घर लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन पीरनिगाह के खतरनाक मोड़ पर ट्रक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और ट्रक गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

76 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, राजस्थान के सरकारी स्कूलों के लिए बड़ा ऐलान; यहां देखें सैलरी

दरअसल, सरकारी स्कूलों में काफी लंबे समय से टीचर्स के कई पद खाली है, जिसे देखते हुए सरकार ने 'विद्या संबल योजना' के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती का फैसला लिया है। इस योजना के जरिए लगभग 76,000 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे।

UP News: योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अगले छह महीनों में एक लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नियुक्ति पत्र हर सप्ताह अलग-अलग बैच में युवाओं को दिए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था पर भी जमकर निशाना साधा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast