Search KhabarFast

Press ESC to close

सुनेत्रा पवार को मिली एनसीपी की कमान; राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

सुनेत्रा पवार को मिली एनसीपी की कमान; राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हुआ फैसला

Sunetra Pawar NCP Chief:लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एनसीपी के नए मुखिया का चुनाव हो गया है। एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को बनाया गया है। ये फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान ली गई। इससे पहले सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाया जा चुका है।

कार्यकारिणी की बैठक में प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद कई तरह के कयास लगाए गए लेकिन, किसी भी नेता के मन नें कोई दूसरा विचार नहीं आया।

सभी नेता की सहमति

प्रफुल्ल पटेल ने आगे कहा कि सभी नेताओं ने मिलकर तय किया कि एनसीपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाए। जिसके लिए अधिवेशन बुलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ल पटेल ने खुद को अजित पवार का 35साल पुराना दोस्त, कार्यकर्ता, नेता और पार्टी का संस्थापक सदस्य बताते हुए सुनेत्रा पवार के नाम पर प्रस्ताव रखा गया। जिसके बाद सुनेत्रा पवार को एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी को नेतृत्व में एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

पहले बनाए गईं डिप्टी सीएम

बता दें कि अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। वह मुंबई से बारामति से एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। इसी दौरान विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। जिसके बाद महाराष्ट्र के एक डिप्टी सीएम का पद रिक्त हो गया था। वहीं, एनसीपी की बैठक में सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम बनाया गया था। अब उन्हेंने एनसीपी की कमान सौंपी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bengal Election:'सांप पर भरोसा लेकिन उनपर नहीं...' ममता बनर्जी का भाजपा पर निशाना

Mamta Banarjee Lashesh Out On BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार यानी 10 अप्रैल को भाजपा पर तीखा हमला किया। उत्तर 24 परगना जिले के टेंटुलिया में एक चुनावी रैली में भाषण देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को असम के स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं

Bihar News:बिहार के नए मुख्यमंत्री चुनने की कवायद तेज, शिवराज सिंह को सौंपी गई कमान

Bihar News: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अगले मुख्यमंत्री की तलाश तेज हो गई है। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है और राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

‘TMC 'मां, माटी, मानुष', जैसी बातें बोलकर चुनाव में यहां सत्ता में बैठ गई’ पीएम मोदी ने TMC पर किया तीखा प्रहार

West Bengal Elections 2026:  पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव, एक तरफ TMC का भय है, दूसरी तरफ भाजपा का भरोसा है। ये लड़ाई भय को पराजित करने की है, ये लड़ाई भरोसे पर बंगाल को आगे बढ़ाने की है। आज मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं कि अब TMC के भय का राज जाने वाला है। अब TMC के झूठ और लूट की दुकान बंद होने वाली है। बंगाल से भय जाएगा, अब बंगाल में भरोसा आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast