Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका-ईरान में War 2.0 की आहट तेज! होर्मुज में सेना उतारने की तैयार कर रहे ट्रंप

अमेरिका-ईरान में War 2.0 की आहट तेज! होर्मुज में सेना उतारने की तैयार कर रहे ट्रंप

Iran-US War:इस्लामाबाद में अमेरिका- ईरान की शांति वार्ता बेनतीजा होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है, जिससे दोनों पक्षों में फिर से भीषण युद्ध की आहट बढ़ गई है।। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाना अब ट्रंप की नाक की लड़ाई बन गई है। लिहाजा उन्होंने होर्मुज खुलवाने के लिए अपनी सेना उतारने की तैयारी कर ली है। अगर ऐसा हुआ तो ईरान और अमेरिका में फिर युद्ध हो सकता है। 

अमेरिकी सेना ने बयान दिया है कि उसके दो डिस्ट्रॉयर युद्धपोत हॉर्मुज जलडमरूमध्य के महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजरे हैं। यह सीजफायर होने के बाद पहली बार हुआ है, जब अमेरिका होर्मुज को खुलवाने के लिए विस्फोटक माइन्स हटाने की तैयारी में जुट गया है, जिसे ईरान द्वारा समुद्र के भीतर बिछाया गया था। 

डोनाल्ड ट्रंप के बयान को ईरान ने किया खारिज 

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम जलडमरूमध्य को साफ कर रहे हैं। चाहे समझौता हो या नहीं, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि, ईरान की सरकारी मीडिया ने देश के संयुक्त सैन्य कमांड के हवाले से होर्मुज खोलने से मना किया है। ईरान ने साफ कह दिया है कि वह होर्मुज से पीछे नहीं हटेगा। ईरान का कहना है कि होर्मुज से किसी भी देश के जहाजों की आवाजाही सिर्फ तेहरान की शर्तों पर ही होगा। इससे होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच बड़ा युद्ध छिड़ने की आशंका है। अभी तक ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना युद्ध में उसका सबसे बड़ा सामरिक लाभ साबित हुआ है।   

डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा   

इससे पहले शनिवार को डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने जलडमरूमध्य को साफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने अपने बयान में कहा कि हमने एक नया सुरक्षित मार्ग बनाने का काम शुरू कर दिया है और हम जल्द ही इस सुरक्षित रास्ते की जानकारी समुद्री उद्योग को दे देंगे। अमेरिका ने अपने बयान में आगे कहा है कि आने वाले दिनों में अतिरिक्त अमेरिकी सेना, जिनमें अंडरवाटर ड्रोन भी शामिल हैं, उन्हें होर्मुज से माइनस खत्म करने के काम में शामिल किया जाएगा।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

साउथ अफ्रीका में बंदूकधारियों ने मचाया कोहराम, 12 से ज्यादा लोगों को उतारा मौत के घाट

Firing In South Africa:दक्षिण अफ्रीका पुलिस ने कहा कि जंपर्स बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिलने पर अधिकारी वहां पहुंचे। जहां उन्हें इलाके में अलग-अलग जगहों पर कई पीड़ित मिले। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। बाद में अस्पताल में एक और पीड़ित की मौत हो गई।

Oman Attack: ओमान के पास भारतीय जहाज पर हमले का दावा, तीन घटनाओं से बढ़ी चिंता

ओमान के तट के पास भारतीय क्रू वाले एक मर्चेंट जहाज पर कथित हमले की खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार, यह जहाज MT जलवीर है, जिस पर 20 से अधिक भारतीय नाविक सवार थे।

Trump Warning: ईरान को ट्रंप ने बार फिर दी बड़ी चेतावनी, बोले- आज रात हो सकता है बहुत ज़ोरदार हमला

Trump Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को फिर से ईरान को चेतावनी दी है। ईरान के साथ शांति समझौता करने की चल रही कूटनीतिक कोशिशों के बीच अमेरिका ईरान पर "बहुत ज़ोरदार" हमला करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ये हमले "आज रात" किए जाने की योजना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast