Search KhabarFast

Press ESC to close

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के लिए आगे आया रूस! पुतिन ने पेजेश्कियान से साधा संपर्क

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता के लिए आगे आया रूस! पुतिन ने पेजेश्कियान से साधा संपर्क

Iran-US Peace Talk: पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका की वार्ता फेल होने के बाद रूस ने अपना कदम आगे बढ़ाया है। रूस ने मध्यस्थ बनने की इच्छा जताई है। खुद रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने आज वार्ता बेनतीजा होने के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से संपर्क साधा और मध्यस्थता करने का ऑफर दिया। 

एक रिपोर्ट के अनुसार पुतिन ने कहा कि रूस पश्चिम एशिया में शांति समझौते में सहयोग जारी रखने के लिए तैयार है। रूस ने दोनों नेताओं की बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजनीतिक और राजनयिक समाधान की खोज में भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने स्थायी शांति प्राप्त करने के प्रयासों में मध्यस्थता करने की इच्छा जताई। 

क्या अमेरिका होगा तैयार 

हालांकि, सवाल अमेरिका को लेकर है। सवाल ये कि अगर वार्ता के लिए ईरान तैयार हो भी हो जाता है तो क्या अमेरिका इसके लिए मानेगा? इसमें बहुत ज्यादा दिक्कत इसलिए नहीं है कि रूस ने यूक्रेन के मसले में अमेरिका को मध्यस्थ स्वीकार किया और अमेरिका के जरिए ही रूस-यूक्रेन के बीच वार्ता हो रही है। ये भी हो सकता है कि पुतिन ने ये ऑफर या तो ईरान के आग्रह पर दिया होगा या इसमें अमेरिका की तैयार होगा। हालांकि, कुछ दिनों में ये साफ हो जाएगा कि अमेरिका-ईरान पुतिन के ऑफर स्वीकार करते हैं या नहीं। 

यूरोपीय संघ ने दूसरा रास्ता अपनाया 

वहीं, यूरोपीय संघ के एक प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के समाधान के लिए कूटनीति आवशयक है। पाकिस्तान द्वारा आयोजित बेनतीजा अमेरिकी-ईरानी वार्ता का उल्लेख करते हुए, यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रवक्ता अनवर अल अनौनी ने कहा कि हम पाकिस्तान के शांति वार्ता कराने के प्रयासों की सराहना करते हैं और कहा कि ब्रसेल्स अपने सहयोगियों के साथ तालमेल में समझौता करने के प्रयासों में योगदान देगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'अभी अभियान खत्म नहीं हुआ...' शांति वार्ता रही बेनतीजा तो इजरायल ने ईरान को तरेरी आंखें

Israel Lashesh Out On Iran:अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता बेनतिजा होने के बाद जेडी वेंस बैरंग अमेरिका वापस लौट गए हैं। उधर शांति वार्ता होस्ट कर रहा पाकिस्तान को कुछ हाथ नहीं लगा। इधर शांति वार्ता विफल होते ही इजरायल ने ईरान को आंख दिखाई है।

अमेरिका-ईरान में War 2.0 की आहट तेज! होर्मुज में सेना उतारने की तैयार कर रहे ट्रंप

Iran-US War:इस्लामाबाद में अमेरिका- ईरान की शांति वार्ता बेनतीजा होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है, जिससे दोनों पक्षों में फिर से भीषण युद्ध की आहट बढ़ गई है।। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाना अब ट्रंप की नाक लड़ाई बन गई है। लिहाजा उन्होंने होर्मुज खुलवाने के लिए अपनी सेना उतारने की तैयारी कर ली है। अगर ऐसा हुआ तो ईरान और अमेरिका में फिर युद्ध हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast