Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market:झूम उठा शेयर बाजार; सेंसेक्स 1600 अंकों से ज्यादा उछला; निफ्टी की भी धामाकेदार वापसी

Share Market:झूम उठा शेयर बाजार; सेंसेक्स 1600 अंकों से ज्यादा उछला; निफ्टी की भी धामाकेदार वापसी

Share Market Rises: भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर जबरदस्त वापसी की है। बीएसई सेंसेक्स 1676.52 अंक की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया। वहीं,  निफ्टी-फिफ्टी में भी 503.35 अंकों की बढ़ोतरी देखी गई। सोमवार को निफ्टी 50,488 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। जबकि बीएसई सेंसेक्स 1635.67अंक गिरा था।

1अप्रैल को शेयर बाजर में कई कंपनियां मुनाफे में रही। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन और बजाज फाइनेंस फायदे में रहा। बाजार की इस तेजी का असर सभी सेक्टोरल इंडेक्स पर भी देखने को मिला।

इन कंपनियों पर होगी नजर

एक अप्रैल को शेयर मार्केट में सम्मान कैपिटल, ग्रेन्यूल्स इंडिया, इंटरग्लोब एविएशन, कोरोना रेमेडीज और क्वालिटी वॉल्स इंडिया जैसी कंपनियों पर फोकस रहने वाला है। इसके अलावा जुबिलेंट इंग्रेविया, पेस डिजिटेक फूडवर्क्स, जी और इंफ्राप्रोजेक्टस और स्वराज इंजन के शेयरों पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, ल्यूपिन, कोफोर्ज कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग के स्टॉक्स भी फायदे में रह सकते हैं।

एशियाई बाजारों में जबरदस्त उछाल

एशियाई बाजार में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रमुख इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कोस्पी में लगभग 7 फीसदी की बढ़त देखी गई। जबकी निक्केई भी बढ़त के साथ व्यापार कर रहा है। इसके अलावा एसएसई कम्पोजिट और हैंग सेंग भी मजबूत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। जिसके कारण पूरे एशियाई शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि ये बढ़त डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद देखने को मिल रही है। 

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 100 के स्तर से नीचे फिसल गया है। वहीं, अमेरिका 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड घटकर 4.29 फीसदी पर आ गई है। डॉलर और बॉन्ड में गिरावट भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।           

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Price: सोना चमका या फीका पड़ा? जानिए 08 जून का क्या है चांदी का दाम

अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले आज के ताजा भाव जरूर जान लें। 8 जून को देशभर के सर्राफा बाजारों में 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के नए रेट जारी किए गए हैं। वहीं चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

5 रुपये में खड़ा किया 2500 करोड़ रुपये का कारोबार, देश-विदेश में बनाई खास पहचान

Khabar Fast, Bikanerwala Success Story : जो कभी मेहनत करना नहीं छोड़ते है वो एक न एक दिन जरूर कामयाब होते है आ हम आपके लिए ऐसे शख्स की कहानी लेकर आए है

SSC Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! SSC ने निकाली JSA-LDC पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

एसएससी (Staff Selection Commission) ने साल 2026 के लिए जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast