आईफोन में आया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18.2, विजुअल इंटेलिजेंस सहित ये खास फीचर्स से लैस है नया वर्जन

आईफोन में आया सॉफ्टवेयर अपडेट iOS 18.2, विजुअल इंटेलिजेंस सहित ये खास फीचर्स से लैस है नया वर्जन

Iphone Software Update: एपल अपने यूजर्स की सुविधा के लिए समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट देता रहता है। हर अपडटे में कुछ ना कुछ नए फीचर होता है। जिसकी वजह से सॉफ्टवेयर अपडेट को लोग नजरअंदाज नहीं कर पाते हैं। एपल बीते महीनों में iOS 18.1 सॉफ्टवेयर अपडेट दी थी। अब iOS 18.2 भी आ गया है। नए सॉफ्टवेयर में क्या- क्या नया मिला है। आइए जानते हैं यहां

नई अपडेट में फीचर्स को बढ़ाया गया है। इस अपडेट में आपको इमेज प्ले ग्राउंड, Genmoji और ChatGPT इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स से लैस रहेंगे। इसके अलाना iPhone 16 सीरीज के लिए एक नया Visual Lookup फीचर उतारा गया है।  

नई अपडेट का सपोर्ट?

जो आईफोन मॉडल iOS 18 अपडेट को सपोर्ट कर रहे हैं, वो सभी इस अपडेट को फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। वैसे एपल इंटेलिजेंस के नए फीचर्स केवल iPhone 16, iPhone 15Pro और iPhone 15Pro Max यूजर्स को ही मिलेंगे। चीन और यूरोपीय संघ को छोड़कर ये फीचर बाकी सभी देशों में उपलब्ध हैं और अप्रैल 2025 से ईयू में भी शुरू हो जाएंगे।                                   

Image Playground: ये जेनरेटिव एआई का यूज करके टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के बेस पर एनिमेशन और इलस्ट्रेशन जैसी स्टाइल्स में फोटो बना सकता है। कस्टम इमोजी बनाने, मैसेज, नोट्स और कीनोट में शेयर करने का ऑप्शन भी देता है।    

Image Wand: ये नोट्स ऐप किसी भी रफ स्केच को फोटो में बदल सकता है। ये एआई का यूज करके हैंडरिटर्न या टाइप किए गए टेक्स्ट को इमेज में बदल सकता है।  

Visual Intelligence: ये फीचर केवल आईफोन 16 सीरीज के लिए शुरुआत की गई है। ये फीचर कैमरा कंट्रोल बटन के जरिए प्रोडक्ट्स और लोकेशन की डिटेल्स तुरंत दे देता है। ये टेक्स्ट ट्रांसलेट करने, मोबाइल नंबर या ईमेल को कॉन्टेक्ट लिस्ट में कॉन्टैक्ट ऐड करने और गूगल पर प्रोडक्ट देखने के लिए उपलब्ध कराया गया है।                                                                                                                                               

ChatGPT इंटीग्रेशन: Siri अब OpenAI के ChatGPT का यूज करेगा।  जवाब देने, डॉक्यूमेंट और फोटो समझने का ऑप्शन मिलता है। यूजर्स चाहे तो अपनी पेड ChatGPT मेंबरशिप के साथ और ज्यादा पावरफुल मॉडल का उपयोग कर सकते हैं।                                                                                                                                                            इसके अलावा और भी कई छोटे-छोटे बदलाव आए हैं जिनके जरिए स्मार्टफोन पहले से बेहतर होने वाला है।  पुराने सभी बग्स हट सकते हैं। जिन लोगों को ये अपडेट नहीं मिला है वो परेशान ना हों। अपने फोन की सेटिंग में जाकर सॉफ्टवेयर अपेडट चेक करें और वहां से सॉफ्टवेयर अपडेट कर लें।                                                                                                    

Leave a comment