Search KhabarFast

Press ESC to close

रेव पार्टी मामले में एक बार फिर एल्विश यादव से होगी पूछताछ, ED ने भेजा नया समन

रेव पार्टी मामले में एक बार फिर एल्विश यादव से होगी पूछताछ, ED ने भेजा नया समन

Snake Venom Party Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, एल्विश को एक बार फिर से ईडी ने सांपों के जहर वाले मामले में रडार पर ले लिया है। एल्विश यादव को एक बार फिर से ईडी ने 23 जुलाई को अपनी लखनऊ यूनिट के सामने पेश होने के लिए बुलाया है। यह पूछताछ सांप के जहर-रेव पार्टी की घटना से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की जाएगी। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ये मामला मूल रूप से गौतम बौद्ध नगर पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था।

बता दें कि इससे पहले एल्विश को 8 जुलाई को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हालांकि, यूट्यूबर ने कहा था कि वो विदेश में है और उन्हें कुछ दिनों का समय चाहिए। इस साल मई में, ईडी ने सांप के जह की घटना के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें बड़ी रकम शामिल होने का हवाला दिया गया था। एल्विश यादव को शुरू में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया था। पांच दिन बाद एख स्थानीय अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

एल्विश यादव के दोस्त से 7 घंटे पूछताछ

उन्होंने बताया कि एल्विश यादव के करीबी सहयोगी और हिरयाणा के सिंगर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया से सोमवार 8 जुलाई को ईडी ने लखनऊ ऑफिस में करीब 7 घंटे पूछताछ की थी। उनसे उनके एक फेमस गाने में सांप के इस्तेमाल के बारे में पूछताछ की गई है। इसके अलावा एल्विश के दूसरे साथी ईश्वर यादव और विनय यादव से भी इश मामले में पहले पूछताछ की जा चुकी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘X के बाद यहां भी गड़बड़...’महानायक अमिताभ बच्चन ने मानी अपनी गलती, फैंस से मांगी माफी; जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपना फैनडम खड़ा किया और आज भी लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। अभिनेता अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं।

‘ये बात खत्म क्यों नहीं करते?’ कंगना रनौत संग पुराने विवाद पर फिर फूटा तापसी पन्नू का गुस्सा, जमकर लगाई क्लास

Taapsee-Kangana Clashes: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू मीडिया द्वारा बार-बार एक्ट्रेस-राजनेता कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद के बारे में पूछे जाने से तंग आ चुकी हैं। दरअसल, मंगलवार को तापसी पन्नू अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के लिए आयोजित प्रेस मीट में शामिल हुईं।

‘महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी कब खत्म होगी?’ रक्षा बंधन ऐड को लेकर कृति सैनन का तीखा रिएक्शन

Kriti Sanon Raksha Bandhan ad: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने रक्षाबंधन के एक विज्ञापन को लेकर चल रही बहस पर आखिरकार अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस विज्ञापन में वह गहरे गले वाले ब्लाउज और केप के साथ आइवरी रंग के लहंगे में नजर आई थीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast