Ajit Agarkar on Suryakumar Yadav Captaincy Snub: आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ एश्यिन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी का भार सूर्य की जगह अब श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। वहीं तिलक वर्मा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया हैं। इसके साथ ही आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंड़िया में शामिल कर लिया गया है।
वहीं सूर्यकुमार यादव से टी20 की कप्तानी छिन ली गई है। साथ ही उन्हें टीम तक में शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले पर चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि उन्हें बाहर करने का फैसला लेना आसान नहीं था। इसमें उनका मौजूदा फॉर्म भी एक कारण बना। वहीं श्रेयस अय्यर को कप्तनी सौंपे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर पर हमारी नजर पिछले कुछ सालों से थी। हमने उन्हें अलग-अलग फ्रेंचाइजी में शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में उन्होंने अपनी टीम को खिताब दिलाया। वहीं इसके सात ही उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा।
Also read: आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान; सूर्यवंशी को मिला मौका
2023 में खेला था आखिरी टी20 मुकाबला
अजीत अगरकर ने कहा कि वह विश्व कप टीम में शामिल होने के बेहद करीब थे और मेरी नजर में अय्यर कप्तानी के लिए सबसे मजबूत दावेदारों में से एक थे। बता दें कि श्रेयस अय्यर ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल T20I मैच खेला था, हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन (498 रन) के दम पर नेशनल टीम में वापसी करेंगे।