Search KhabarFast

Press ESC to close

इस क्रिकेटर ने 28 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा, बांग्लादेश के खिलाफ खेला आखिरी मुकाबला

इस क्रिकेटर ने 28 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा, बांग्लादेश के खिलाफ खेला आखिरी मुकाबला

Ben White Retirement: 28 साल के उम्र में ही बेन व्हाइट ने सन्यास का एलान करने के साथ क्रिकेट को अलविदा कह दिया हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रिय कॅरियर के तीनों फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन किया हैं। बता दें की बेन व्हाइट ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 41 विकेट हासिल किए हैं। व्हाइट ने दिसंबर 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। और अब उन्होंने सन्यास का ऐलान कर दिया हैं।

ऐसा रहा बेन व्हाइट का क्रिकेट करियर

आयरलैंड के लेग स्पिनर बेन व्हाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 2021 में आयरलैंड की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। उससे पहले इसी साल बांग्लादेश दौरे पर आयरलैंड वॉल्व्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने सबका ध्यान खींचा था, जिसके बाद वह टीम के नियमित सदस्य बन गए।व्हाइट ने आयरलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला, लेकिन असली पहचान उन्हें टी20 क्रिकेट में मिली। वह 2021, 2024 और 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में आयरलैंड की टीम का हिस्सा रहे। टी20 इंटरनेशनल में उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा, जहां उन्होंने लगभग हर 20 गेंद पर एक विकेट लिया। इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट झटके थे।अगर उनके ओवरऑल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने आयरलैंड के लिए 3 टेस्ट, 2 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले।

Also read: IND VS NZ : 38 गेंदों में शतक के बाद अब नया धमाका करेंगे अभिषेक शर्मा टूट सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड

संन्यास पर व्हाइट ने क्रिकेट आयरलैंड का आभार जताया

टेस्ट में उन्होंने 109 की औसत से 4 विकेट, वनडे में 118 की औसत से 1 विकेट और टी20 में 27.38 की औसत से 38 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में भी व्हाइट ने दमदार प्रदर्शन किया। वह लेइनस्टर लाइटनिंग, नॉर्दर्न नाइट्स, मुंस्टर रेड्स, फीनिक्स और सीएसएनआई जैसी टीमों के लिए खेले। 2021 की इंटर-प्रोविंशियल टी20 ट्रॉफी में वह 17 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। वहीं 2024 के आयरिश सीनियर कप फाइनल में उन्होंने 34 रन देकर 5 विकेट लेकर टीम को जिताया था। संन्यास पर व्हाइट ने क्रिकेट आयरलैंड का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना उनका बचपन का सपना था। तीन टी20 वर्ल्ड कप और टेस्ट क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सपने जैसा था, जिस पर उन्हें हमेशा गर्व रहेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking:टेस्ट में जडेजा की बादशाहत खत्म, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने वाला आलराउंडर का जलवा

ICC Test Ranking: आईसीसी ने टेस्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैकिंग के तहत रवींद्र जडेजा की बादशाहत खत्म हो गई है। इसके अला्वा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कहर बरपाने वाले ऑलराउंडर ने अपनी धाक जमा दी है।

IND VS NZ : 38 गेंदों में शतक के बाद अब नया धमाका करेंगे अभिषेक शर्मा टूट सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। शुक्रवार को ऑकलैंड में होने वाले मुकाबले में अभिषेक अगर 49 रन बना लेते हैं, तो वह हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़कर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा, 26 रन बनाते ही वह केएल राहुल को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast