Search KhabarFast

Press ESC to close

November Festivals 2026 नवंबर 2026 में पड़ेंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, यहां देखें धनतेरस से दिवाली और छठ पर्व तक की डेट

November Festivals 2026 नवंबर 2026 में पड़ेंगे कई बड़े व्रत-त्योहार, यहां देखें धनतेरस से दिवाली और छठ पर्व तक की डेट

November Festivals: नवंबर का महीना शुरू होते ही त्योहारों की लाइन लग जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नवंबर का महीना व्रत-त्योहारों से भरा हुआ है, जिससे हर घर में रौनक बनी रहेगी। दरअसल, इस महीने में दिवाली से लेकर छठ पर्व और देवउठनी एकादशी से लेकर तुलसी विवाह जैसे कई पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाए जाएंगे। तो चलिए नवंबर में पड़ने वाले त्योहारों की तारीख जानते है। 

Also read: करवाचौथ पर 'अर्नब' तूफान का साया, क्या चांद दिखने में होगी देरी?, मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट किया जारी

नवंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

01 नवंबर (रविवार): अहोई अष्टमी / कालाष्टमी। इस दिन सभी माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और कल्याण के लिए व्रत रखेंगी।

05 नवंबर (गुरुवार): रमा एकादशी। इस दिन भगवान विष्णु से घर की सुख-शांति की कामना करते हुए व्रत रखा जाएगा।

06 नवंबर (शुक्रवार): धनतेरस।  दिवाली का पहला त्योहार, इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा की जाती है। साथ ही, नई खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है।

07 नवंबर (शनिवार): छोटी दिवाली, काली चौदस, हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि। इस दिन मां काली और हनुमान जी की पूजा की जाती है।

08 नवंबर (रविवार): नरक चतुर्दशी, दिवाली, लक्ष्मी पूजा। इस दिन बड़ी यानी मेन दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन माता लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा का भी विधान है।

10 नवंबर (मंगलवार): गोवर्धन पूजा / अन्नकूट। इस पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कथा से जुड़ा है।

11 नवंबर (बुधवार): भाई दूज (यम द्वितीया)। इस दिन बहनें  भाईयों को टिका करती है।

13 नवंबर (शुक्रवार): छठ पर्व की शुरूआत। पहला त्योहार नहाय-खाय।

14 नवंबर (शनिवार): खरना

15 नवंबर (रविवार): संध्या अर्घ्य

16 नवंबर (सोमवार): सूरज अर्घ्य

20 नवंबर (शुक्रवार): देवउठनी एकादशी। इस दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागते है। इसी के साथ चातुर्मास का समापन भी हो जाता है।

21 नवंबर (शनिवार): तुलसी विवाह। इस दिन तुलसी माता और भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का विवाह

24 नवंबर (मंगलवार): कार्तिक पूर्णिमा / देव दीपावली / गुरु नानक जयंती  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Karwa Chauth 2026: पति-पत्नी के अटूट प्रेम के लिए आज रखा जा रहा करवा चौथ का व्रत, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? यहां देखें कब कर सकेंगे चंद्रमा दर्शन

Karwa Chauth Puja Muhurat 2026: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल 2026 में यह व्रत आज 29 अक्टूबर 2026 गुरुवार को रखा जा रहा है।

करवाचौथ पर 'अर्नब' तूफान का साया, क्या चांद दिखने में होगी देरी?, मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट किया जारी

Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: पति के लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत करवाचौथ आज देश भर में मनाया जा रहा हैं। बता दें की अखंड सौभाग्य का ये व्रत महिलायें बड़ी श्रद्धा के साथ रखती हैं। पंचाग के अनुसार ये व्रत हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को पड़ता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast