Search KhabarFast

Press ESC to close

भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर के पद पर निकाली बंपर वैकेंसी, आवदेन करने की ये हैं आखिरी तारीख

भारतीय रेलवे ने स्टेशन मास्टर के पद पर निकाली बंपर वैकेंसी, आवदेन करने की ये हैं आखिरी तारीख

Indian Railway Vacancies: रेलवे में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1215 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है।रेल मंत्रालय ने इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN No. 08/2026) जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

सैलरी और पद की जानकारी

स्टेशन मास्टर का यह पद 7वें वेतन आयोग के लेवल-6 के तहत आता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा, इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते अलग से दिए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। एक जरूरी बात ये है कि जो छात्र अभी फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर में हैं और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

Also read: दिवाली से पहले प्याज-चीनी के भाव सातवें आसमान पर, पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा हुए महंगे

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी

उनके पास आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री होनी चाहिए। उम्र सीमा उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2027 के आधार पर 20 से 33 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी। आवेदन फीसजनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। CBT परीक्षा में शामिल होने के बाद बैंक चार्ज काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।वहीं महिलाओं, SC/ST, एक्स-सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC वर्ग के लिए फीस सिर्फ 250 रुपये है, जो CBT एग्जाम देने के बाद पूरी रिफंड हो जाएगी।इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिवाली से पहले प्याज-चीनी के भाव सातवें आसमान पर, पिछले 4 महीने में सबसे ज्यादा हुए महंगे

Onion Price Increase: त्योहार के सीजन में भी लोगों की जेब ढिली होने वाली है। प्याज और चीनी के दाम कम नहीं का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल प्याज की कीमत 60-65 रुपए प्रति किलोग्राम है। वहीं, चीनी की कीमत भी 55-60 रुपए किलो के बीच है।

Hero की इस बाइक ने मार्केट में मचाया तहलका, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग; कीमत है 79,000 रुपए

Hero Bike Sales: मार्केट में भले ही टू-व्हिलर कंपनियों ने कई तरह की बाइक लॉन्च कर दिए है लेकिन, Hero की बाइक ने मार्केट में सभी को पीछे छोड़ दिया है। वजह है कम कीमत में कीफायती होना। यही वजह है कि Hero की Splendor ने ब्रिकी में बड़े-बड़े ब्रांड को पीछे धकेल दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast